Google Analytics Meta Pixel Diwali 2024 Laxmi Puja Muhurat : दिवाली पर पूजा का मुहूर्त और शुभ समय, इस समय पूजा से पाएंगे स्थिर लक्ष्मी - Ekhabri.com

Diwali 2024 Laxmi Puja Muhurat : दिवाली पर पूजा का मुहूर्त और शुभ समय, इस समय पूजा से पाएंगे स्थिर लक्ष्मी

Diwali Par Laxmi Puja Ka Muhurat : दिवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, इस विषय में अगर आप सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले यह जानना चाहिए कि गृहस्थ लोगों को स्थिर लग्न और मुहूर्त में भगवान गणेश सहित देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करनी चाहिए। इस साल दिवाली की तिथि को लेकर भी कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है तो आप अपना कन्फ्यूजन तो सबसे पहले दूर कीजिए कि इस साल दिवाली प्रमुख रूप से 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। अयोध्या में दिवाली और मथुरा, काशी में भी दिवाली 31 अक्टूबर को ही है। इसलिए सर्वमान्य रूप से दिवाली 31 अक्टूबर को है, और इस दिन दिवाली पूजा के लिए घरों में जो शुभ मुहूर्त है वह शाम के समय प्रदोष काल में है।

 

शास्त्रों में अनुसार आपके शहर में सूर्यास्त जिस समय हो उससे 48 मिनट आगे और पीछे का समय प्रदोष काल माना जाता है। इसी समय में स्थिर लग्न यानी वृषभ,सिंह,वृश्चिक और कुंभ में से कोई भी लग्न हो तब गृहस्थ जनों को दिवाली पूजन करना चाहिए इससे स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

 

दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त और समय

दिवाली कार्तिक अमावस्या पर होती है और इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि का आरंभ 31 अक्टूबर को 3 बजकर 52 मिनट पर हो रहा है। कार्तिक अमावस्या तिथि 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर रहेगी। जबकि 31 अक्टूबर को सूर्यास्त शाम 5 बजकर 36 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में दिवाली पूजा का मुहूर्त 31 अक्टूबर को 5 बजकर 36 मिनट से आरंभ हो रहा है। लेकिन स्थिर लग्न वृषभ 6 बजकर 32 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। लेकिन इस बीच अमृत चौघड़िया शाम 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसलिए दीपावली पर 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन का सबसे उत्तम समय शाम 6 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। वैसे आप 8 बजकर 32 मिनट तक भी स्थिर लग्न वृषभ में दिवाली पूजन कर सकते हैं।

Read Also  नवरात्रि : माँ बम्लेश्वरी देवी का आज का दर्शन

 

दिवाली पर निशिथ काल की पूजा का मुहूर्त

दिवाली पर निशिथ काल में पूजन करने का भी विधान है। तांत्रिक विधि से जो लोग देवी लक्ष्मी और काली की दिपावली पर पूजा करते हैं उनके लिए शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस समय सिंह लग्न में पूजन करना अत्यंत लाभकारी और शुभ रहेगा।

 

दिवाली पूजा मुहूर्त विवरण

अमावस्या तिथि आरंभ -31 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 52 मिनट

अमावस्या तिथि समाप्त -1 नवंबर शाम 6 बजकर 15 मिनट

दिवाली पूजन के लिए उत्तम मुहूर्त -शाम 6 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट

दिवाली पूजन के लिए अन्य मुहूर्त -7 बजकर 15 से 8 बजकर 33 मिनट

दिवाली पर निशीथ काल में पूजा का मुहूर्त – रात 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक

 

वैसे देश के कुछ भागों में 1 नवंबर को भी दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में 1 नवंबर को दिवाली का पूजा मुहूर्त शाम में 5 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक ही रहेगा। इसमें निशीथ काल में पूजा का मुहूर्त नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *