Google Analytics Meta Pixel दीवाली शुभकामना संदेश, दीपोत्सव का यह पर्व रहे सभी के लिए मंगलकारी, भेजें अपनों को शुभकामनाएं - Ekhabri.com

दीवाली शुभकामना संदेश, दीपोत्सव का यह पर्व रहे सभी के लिए मंगलकारी, भेजें अपनों को शुभकामनाएं


रायपुर, पूनम ऋतु सेन। भगवान राम के अयोध्‍या आगमन का प्रतीक दीपावली कार्तिक माह की अमावस्‍या को मनाई जाती है। इस वर्ष 4 नवंबर गुरुवार को दिवाली का त्‍योहार मनाया जा रहा है। इस पर्व को हमेशा से ही सुख समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। यही वजह है कि इसमें गणेश जी और मां लक्ष्मी जी के विग्रह स्‍वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही पूरे घर द्वार को दीयों और लाइटों से रोशन किया जाता है ताकि हमारे घर से सभी तरह का अंधकार दूर हो जाए, साथ ही जीवन में ज्ञान, सुख और समृद्धि छा जाए। तो इस दिवाली मां लक्ष्मी से करें कामना कि हम सबके लिए दिवाली बहुत ही सुखकारी हो। ऐसे ही शुभकामना संदेशों को Ekhabri पोर्टल आपसे साझा कर रहा है जिसे आप अपने दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों को भेजें और सोशल मीडिया पर शेयर करें…


1. दिवाली के इस शुभ अवसर पर दीपक का प्रकाश हर पल आपके जीवन को रोशन करें, दिवाली पर्व की आप सभी को अनंत शुभकामनाएं


2.दीपक की रोशनी से आपके जीवन का अंधकार कम हो, खुश रहो सर्वदा एक प्रकाश स्वयं भी बनो
दीवाली पर्व की अशेष शुभकामनाएं।


3. एक दिया उनके नाम का भी रख दो थाली मे
जिनकी साँसे थम गई है भारत माँ की रखवाली मे
एक दिया उनको भी कर दो अर्पण
जिन्होंने कोरोना से लड़ते लड़ते किया है प्राणार्पण
दीपावली पर्व की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

4. आशाओं के दीप से दूर हो दुख का अंधकार
आयु, आरोग्य, सुख, समृद्धि मिले आपको अपार
दिन दोगुना रात चौगुना हो आपका कारोबार
पूरी हो मन की कामनाएँ हो धन की बौछार
परिवार में बना रहे विश्वास, स्नेह और प्यार
बहुत मुबारक आपको दीपावली का त्यौहार


5. दीयों से जगमगाता आपका आंगन हो
पटाखों से गूंजता पूरा आसमान हो
घर में लक्ष्मी जी का वास हो
और खुशियों से भरा आपका ये त्योहार हो।
दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं


6. लक्ष्मी वैभव दे रही, वाहक बने उलूक दोनों हाथ बटोरिये, नही रहे अब चूक ॥
अविनाशी संपत्ति मिले, हँसवाहिनी संग ।
आसानी से जो मिले, छेड़े आगे जंग ।।

लक्ष्मी हंसा पर चले, ऐसा हो संयोग।
सुखमय भारत देश में, हो ऐसा योग ।
जन-जन में सहयोग हो, देशप्रेम का भाव ।
हे गणेश-लक्ष्मी कर दो कृपा, पार करो अब नाव ॥

सरहद पर पहरा दे रहा वीर सैनिक
और जवान सीमा पर शांति रहे, सबका यही है भाव।।
हम सबकी ये प्रार्थना, उपजे ज्ञान-प्रकाश।
दीपो के त्योहार में, सब मे हो उल्लास ।।



7. चलो कुछ इस तरह दीवाली मनाएँ।
मन के अंधेरे को दूर कर, ज्ञान का एक दीप जलाए। नफरत की चिंगारी को बुझाकर,प्यार की रोशनी फैलाए
दुःखों के काले बादल को दूर कर,
खुशियों का उजियारा फैलाए
चलो कुछ इस तरह दीवाली मनाएँ।

8. दीपक की रौशनी, पटाखों की आवाज, सूरज की किरणे,खुशियों की बोछार, चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार,मुबारक हो आप को दिवाली का त्यौहार..

9. दीप जलते रहे, मन से मन मिलते रहे,
गिले शिकवे सारे मन से निकलते रहे,
सारे विश्व में सुख शांति की प्रभात ले आये,
ये दीपों का त्यौहार खुशी की सौगात ले आये,
दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

10. यह दीवाली सभी के लिए बेहद खास है, वैश्विक महामारी के कठिन दौर में दीपावली स्वच्छता का संदेश और मन में नया उमंग देने के लिए आयी है, दीपावली पर्व की असीम शुभकामनाएं


11. दीपावली के दीपों की सहस्त्रों जगमगाती रश्मियां आपके जीवन को दीप्तिमान करे, दीवाली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

12. दीपोत्सव का ये पावन पर्व आपके और आपके पूरे परिवार के जीवन में अपार खुशियां, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, उन्नति, प्रगति, सुख व शांति लेकर आये, इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ दीपावली पर्व की अनंत शुभकामनाएं।

13. दिए के रोशनी में सब अंधेरा दूर हो जाये,
दुआ है कि जो चाहे आप वो खुशी मंजूर हो जाये |
शुभ दीपावली !

14 सुख समृद्धि मिले आपको इस दिवाली पर,
माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद हो आपके साथ,
और लाखों खुशियां मिले इस दिवाली पर..!
शुभ दिवाली

15. गरमागरम लड्डू, रमणीय दीये,
खूब सारी महक और हँसी,
मस्ती का एक बड़ा भंडार, ढेर सारी मिठाइयाँ,
असंख्य आतिशबाज़ी, आपको शुभकामनाएँ,
दिलकश और अंतहीन जश्न, शुभ दिवाली

16. मुस्कुराते हुए दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
अपने सब दुःख-दर्द भूलकर सबको गले लगाना।
शुभ दीपावली

17. दीए की चमक, और मंत्रों की गूंज के साथ, खुशी और संतोष आपके जीवन को भर सकते हैं। आपको और आपके पूरे परिवार को दीवाली पर्व की शुभकामनाएं।

18. दिवाली का दिव्य प्रकाश आपके जीवन में फैलाता रहे – शांति, समृद्धि, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य। दीपावली की शुभकामनाएँ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *