दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक और 21 बार के ग्रैैंडस्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने वर्ष के दूसरे ग्रैैंडस्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीतकर चौथे दौर में जगह बनाई। शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविक ने जहां एक घंटे 44 मिनट तक चले मुकाबले में स्लोवेनिया के एलजाज बेदेने को
6-3, 6-3, 6-2 से मात दी, तो वहीं नडाल ने तीसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में नीदरलैैंड्स के बोटिक वान डी जैैंड्स्क्लुप को
6-3, 6-2, 6-4 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। जोकोविक का अगले दौर में सामना अर्जेंटीना के डिओगो श्वार्ट्जमैन से होगा, जबकि नडाल अब फेलिक्स एउगर एलियासिमे से भिड़ेंगे। श्वार्ट्जमैन ने बुलगारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को
6-3, 6-1, 6-2 से मात दी।
इससे पहले, जोकोविक ने बेदेने के खिलाफ पहले सेट में तीन ब्रेक प्वाइंट गंवाए लेकिन जल्द ही वापसी करते हुए इस सेट को अपने नाम किया। दूसरे सेट में जोकोविक ने दो बार विपक्षी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी और बेदेने सर्बियाई खिलाड़ी के सामने कोई चुनौती पेश नहीं कर पाए। तीसरा सेट जोकोविक के लिए और भी आसान रहा और रही सही कसर बेदेने ने दो बार बेजां भूलें करके पूरी कर दी।
बेनकिक हुईं बाहर
महिला वर्ग में ओलिंपिक चैैंपियन स्विट्जरलैैंड की बेलिंडा बेनकिक को यूएस ओपन की उपविजेता कनाडा की लिलाह फर्नांडेज ने
7-5, 3-6, 7-5 से मात देकर तीसरे दौर में ही उनका सफर खत्म कर दिया। वहीं, अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा ने भी चौथे दौर में जगह बनाई। एनिसिमोवा का तीसरे दौर में चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा से सामना हुआ, लेकिन मैच के दौरान मुचोवा को एड़ी की चोट के कारण मुकाबले से हटना पड़ा। एनिसिमोवा
6-7 (7), 6-2, 3-0 से आगे चल रही थीं, जब मुचोवा ने चोट के कारण मैच से हटने का फैसला किया। मुचोवा 2021 में आस्ट्रेलियन ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंची थीं लेकिन पिछले 12 महीने से वह चोट से जूझ रही हैैं। मुचोवा ने अपने पिछले मैच में चौथी वरीयता प्राप्त मारिया सक्कारी को हराया था। अन्य मुकाबले में अमेरिका की कोको गौफ ने काइया कानेपी को 6-3, 6-4 से हराया, जबकि जर्मनी की एंग्लेक्यू केरबेर को एलियाकसांद्रा सासनोविक के हाथों 4-6, 6-7 (5) से हार का सामना करना पड़ा। महिला वर्ग में एक और उलटफेर देखने को मिला और बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को जिल टिएचमैन ने
4-6, 7-5, 7-6 (5) से मात दी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...