प्रख्यात भारतीय लेखिका गीतांजलि श्री ने अपने हिदी उपन्यास के लिए वर्ष 2022 का अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीत कर इतिहास रच दिया है। किसी भारतीय भाषा की पुस्तक को पहली बार बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गीतांजलि को यह पुरस्कार उनके हिन्दी उपन्यास के अंग्रेजी अनुवाद ‘टूम आफ सैंड” के लिए दिया गया है। यह पुस्तक उनके मूल हिदी उपन्यास ‘रेत समाधि” का अंग्रेजी अनुवाद है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जन्मी और दिल्ली की रहने वाली 64 वर्षीय लेखिका गीतांजलि श्री को लंदन में आयोजित एक समारोह में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया। गीतांजलि ने हिदी भाषा की पहली पुस्तक को बुकर पुरस्कार मिलने पर आभार और प्रसन्न्ता जताई है।
गीतांजलि श्री की यह पुस्तक 2018 में मूल रूप से हिंदी में ‘रेत समाधि” के नाम से प्रकाशित हुई थी। इसका अंग्रेजी अनुवाद ‘टूम आफ सैंड” डेजी राकवेल ने किया है। जूरी के सदस्यों ने इसे ‘श्ाानदार और अकाट्य” बताया। इस पुरस्कार के तहत 50,000 पाउंड (करीब 50 लाख रुपये) दिए गए, जो गीतांजलि ने उपन्यास का अंग्रेजी अनुवाद करने वाली डेजी राकवेल के साथ समान रूप से साझा किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारतीय लेखिका अरुंधति राय को उनके अंग्रेजी उपन्यास ‘गाड आफ स्माल थिंग्स” के लिए बुकर पुरस्कार से नवाजा गया था।
‘टूम आफ सैंड” भारत के विभाजन की त्रासदी को रेखांकित करती 80 वर्षीय उस महिला की कहानी है, जो अपने परिवार की व्याकुलता के कारण्ा पाकिस्तान की यात्रा करती है और किशोर उम्र के अपने अनुभवों के अनसुलझे आघातों का सामना करती है। साथ ही साथ एक मां, एक बेटी होने का क्या मतलब है, इसका पुनर्मूल्यांकन करती है।
टूम आफ सैंड दुनिया के उन 13 पुस्तकों में शामिल थी, जिसे अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए लिस्ट में श्ाामिल किया गया था। अंत में शार्टलिस्ट छह पुस्तकों में टूम आफ सैंड ने बाजी मारकर इतिहास रच दिया। लंदन पुस्तक मेले में घोषित अन्य शार्टलिस्ट किताबों में बोरा चुंग की ‘कर्स्ड बनी” भी शामिल थी, जिसका कोरियाई भाषा से अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...