Google Analytics Meta Pixel होलाष्टक में भूलकर भी न करें ये काम - Ekhabri.com

होलाष्टक में भूलकर भी न करें ये काम

होलाष्टक के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है, क्योंकि इन कार्यों पर उग्र ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 17 मार्च से होलाष्टक की शुरुआत हो गई है। होली के पहले के 8 दिनों को होलाष्टक कहा जाता है। होलाष्टक फाल्गुन पूर्णिमा यानी 24 मार्च पर समाप्त होगा। इस दिन होलिका दहन होगा और इसके अगले दिन यानी 25 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी।

 

 

होलाष्टक के इन 8 दिनों को बहुत अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जाएं बहुत अधिक बढ़ जाती हैं। फाल्गुन की अष्टमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तिथि तक आठों ग्रह अपने उग्र भाव में रहते हैं।

 

गलती से भी न करें ये काम
अगर आप वाहन या सोना-चांदी जैसी कीमती चीजें खरीदना चाहते हैं तो इसे फिलहाल के लिए टाल दें। होलाष्टक का समय इन चीजों की खरीद के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस समय आपको किसी भी तरह के निवेश से बचना चाहिए। होलाष्ट के समय लंबी दूरी की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

 

होलाष्टक में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। यह समय भूमि पूजन, सगाई, गोद भराई, शादी, गृह प्रवेश, 16 संस्कार, यज्ञ, हवन आदि जैसे शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। होलाष्टक में किसी भी तरह की प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से भी बचना चाहिए।

 

गृह प्रवेश या भवन निर्माण शुरू करने के लिए भी होलाष्टक का समय शुभ नहीं माना जाता है। होलाष्टक अवधि के दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए. इस समय शुरु किया गया व्यवसाय भारी नुकसान कराता है।
होलाष्टक में ना तो किसी नए काम की शुरुआत करनी चाहिए और न ही किसी जगह नई नौकरी शुरू करनी चाहिए। इससे व्यावसायिक जीवन में तनाव बढ़ता है।

Read Also  क्या आप जानते हैं, छत्तीसगढ़ ऐसी जहां कुत्ते की समाधि है आस्था का केंद्र

 

 

होलाष्टक में विवाह करने या विवाह की तारीख निश्चित करना भी वर्जित माना जाताा है। इससे जोड़े के जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा होलाष्टक में नामकरण और मुंडन संस्कार करना भी अशुभ है। होलाष्टक में नामकरण करने से बच्चे पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *