Google Analytics Meta Pixel परिवर्तिनी एकादशी पर ऐसे करें पूजा - Ekhabri.com

परिवर्तिनी एकादशी पर ऐसे करें पूजा

हिंदू धर्म में परिवर्तिनी एकादशी एक विशेष महत्व रखती है, जिसे जलझूलनी एकादशी या पार्श्व एकादशी भी कहा जाता है। इस साल, परिवर्तिनी एकादशी 14 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करने से भक्तों को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

 

 

 

एकादशी तिथि 13 सितंबर 2024 को रात 10.30 बजे से 14 सितंबर 2024 को रात 08.41 बजे तक रहेगा। वहीं पूजा का शुभ समय 14 सितंबर को सुबह 07.38 से शुरू हो कर 09.11 तक रहेगा।
शोभन योग- शाम 6.18 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- रात 8.32 बजे से 15 सितंबर को सुबह 06.06 बजे तक
रवि योग- सुबह 06.06 बजे से 08.32 बजे तक
उत्तराषाढा नक्षत्र- रात 8.32 बजे तक, इसके बाद श्रवण नक्षत्र लगेगा

 

 

 

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। दीपक, अगरबत्ती, फूल, फल, नारियल, कुमकुम, मौली आदि अर्पित करें। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद आरती करें और भोग अर्पित करें। पूजा और आरती के बाद परिवर्तिनी एकादशी की कथा सुनें और भगवान से प्रार्थना करें। पूजा समाप्ति के बाद गरीबों को अन्न, कपड़े आदि दान करें।

 

 

 

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अनजाने में हुए पापों का नाश होता है। भगवान विष्णु की कृपा से दीर्घायु और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। व्रत के माध्यम से मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। परिवर्तिनी एकादशी के व्रत का पारण 15 सितंबर को सूर्यादय के बाद करना चाहिए। व्रत के दिन पारण करना उचित नहीं माना जाता है, जिससे व्रत का प्रभाव और अपेक्षाएं पूरी नहीं होतीं। परिवर्तिनी एकादशी की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है, जीवन में सुख और समृद्धि आती है, और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस व्रत को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *