Google Analytics Meta Pixel सीने में जलन को न करें इग्नोर, हो सकता है पेट का कैंसर - Ekhabri.com

सीने में जलन को न करें इग्नोर, हो सकता है पेट का कैंसर

सीने में जलन रहती है, अक्सर ही खट्‌टी डकारें आती रहती हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ये पेट का कैंसर हो सकता है। ज्यादातर लोग इसे एसिडिटी समझकर नजरअंदार कर देते हैं, जो बाद में चलकर खतरनाक हो सकता है। पेट में कैंसर ऊपरी हिस्से या निचले हिस्से में होने का खतरा है। अगर समय रहते इसके लक्षणों की पहचान न हो पाए तो जान भी जा सकती है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी जर्नल में पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार, गले और आहार नाल के कैंसर होने का रिस्क ज्यादा रहता है।

 

 

पेट में कैंसर के कारण
एसिडिटी कि अक्सर समस्या हो रही है तो इसकी वजह से पेट में पायलोरी संक्रमण हो सकता है, जो डीएनए तक को नुकसान पहुंचा सकता है। आगे चलकर यही संक्रमण पेट में कैंसर का कारण बन सकता है. ऐसे में इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।

 

 

पेट में कैंसर के संकेत
हार्टबर्न यानी सीने में जलन काफी आम हो सकता है। यह बैक्टीरियल इंफेक्शन या पेट के अल्सर का लक्षण हो सकता है। कैंसर पीड़ित कुछ लोगों में अचानक से सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है, जिसकी वजह से डकारें और हिचकी बढ़ सकती है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

 

 

 

पेट में कैंसर के लक्षण

  1. पेट के ऊपरी या निचले हिस्से में दर्द

  2. भूख न लगना

  3. बिना किसी कारण के वजन कम होना

  4. खाना खाने के बाद उल्टी होना

  5. पेट में सूजन या फूलना महसूस होना.

 

 

पेट के कैंसर से कैसे बचें

  1. ऑयली और मसालेदार फूड्स से दूरी बनाएं.

  2. बढ़ते वजन को कंट्रोल रखें.

  3. नियमित एक्सरसाइज करें.

  4. डाइट बैलेंस रखें.

  5. रात में सोने से दो-तीन घंटे पहले खाना खा लें.

  6. खाना खाने के बाद लेटने-बैठने की बजाय थोड़ा जरूर टहलें.

  7. नशे से दूर रहने की कोशिश करें.

 

पेट में कैंसर का इलाज
अगर समय पर पेट के कैंसर को पहचान लिया जाए तो डॉक्टर इसका इलाज सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी से करते हैं। ऐसे में अगर लंबे समय से सीने में जलन, सांस की दिक्कत, पीलिया, निकलने में परेशानी और लगातार उल्टी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *