Google Analytics Meta Pixel क्या आप जानते हैं सूर्य देवता को जल चढाने के नियम - Ekhabri.com

क्या आप जानते हैं सूर्य देवता को जल चढाने के नियम

हिंदू धर्म में सूर्य देव को अर्घ्य देने और पूजा आदि का विशेष महत्व बताया गया है. सूर्य देव को स्वास्थ्य, पिता और आत्मा का कारक माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि सूर्य देव को अर्घ्य देने से सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है. अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है तो सिर्फ जल चढ़ाकर भी सूर्य को मजबूत किया जा सकता है. शास्त्रों में भी नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करना का विशेष महत्व बताया गया है. लेकिन सूर्य देव को जल चढ़ाने से पहले उसके नियमों के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है.

सूर्यदेव को जल अर्पित करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. नियमों के पालन के साथ ही अगर आप सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा होती है. आइए जानते हैं जल चढ़ाने के नियमों के बारे में.

सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही तरीका

1- सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. स्नान के बाद साफ और धुले हुए कपड़े ही धारण करें. ऐसी मान्यता है कि नियमित रूप से सू्र्यदेव को जल चढ़ाने से जीवन में कभी भी धन की समस्या नहीं रहती.

2- संभव हो तो उगते हुए सूर्य को ही जल चढ़ाएं. उगते सूर्य को जल देने से खास फल की प्राप्ति होती है. ऐसी मान्यता है कि सुबह के समय सूर्य की निकलने वाली किरणें शरीर का कष्ट दूर करती हैं. इसलिए रोगों से मुक्ति के लिए उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए.

3- सूर्य देव को जल का अर्घ्य अर्पित करने के बाद तीन बार परिक्रमा अवश्य लगाएं और इसके बाद धरती के पैर छू कर ओम सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें.

4- सूर्य को अर्घ्य देते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके दोनों हाथ सिर के ऊपर हों. इतना ही नहीं सूर्य देव को जल अर्पित करने से नवग्रह की कृपा प्राप्त होती है.

5- इस बात का भी ध्यान रखें कि लाल कपड़े पहनकर सूर्य देव को जल देना शुभ होता है. जल अर्पित करने के बाद धूप, अगबत्ती आदि से भगवन की पूजा करें. अर्घ्य देते समय जल में रोली या फिर लाल चंदन और लाल फूल डाल लें.

6- ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव को जल हमेशा सुबह के समय देना फलदायी माना जाता है. अगर सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे हों तो जहां आप खड़े हो वहीं उनका नाम लेकर जल अर्पित कर देने से भी लाभ होता है.

  1. इस दौरान ऊं आदित्य नम: मंत्र या ऊं घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना भी फलदायी होता है. सूर्य देव को जल अर्पित करते समय ध्यान रखें कि मुख पूर्व दिशा की ओर ही हो. पूर्व दिशा की ओर सूर्य नजर न आने पर ही दूसरी दिशा (जहां वे दिख रहे हैं) की ओर मुख करके ही अर्घ्य दें.
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...