Google Analytics Meta Pixel डॉ रमन ने सोशल मीडिया पर लिखा जीती हुई सीट हार गए कांग्रेसी, बधाई हो रिकॉर्ड कायम है - Ekhabri.com

डॉ रमन ने सोशल मीडिया पर लिखा जीती हुई सीट हार गए कांग्रेसी, बधाई हो रिकॉर्ड कायम है

हरियाणा पर पूर्व सीएम की तंज जैसी बधाई:
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने हरियाणा की राज्यसभा सीट पर मिली हार की बधाई कांग्रेस को दी है। सियासी तंज कसते हुए डॉ रमन ने सोशल मीडिया पर लिखा है- बधाई हो हारने का रिकॉर्ड कायम है। रमन सिंह ने लिखा असम, यूपी के बाद हरियाणा की लगभग जीती हुई राज्यसभा सीट से अजय माकन जी को हराना कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि है। हरियाणा का खास जिक्र विपक्षी दल भाजपा के नेता इस वजह से भी कर रहे हैं क्योंकि यहां वहां के विधायकों को लाकर रखा गया था। रायपुर के एक महंगे प्राइवेट रिजॉर्ट में विधायकों को रखकर पार्टी के हित में वोट करने की अपील की गई। हालांकि कांग्रेस ने हरियाणा के विधायकों को रायपुर लाए जाने को संकल्प शिविर नाम का कार्यक्रम बता दिया था। इतना कुछ करने के बाद हरियाणा की हार ने विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा दे दिया।
हरियाणा में क्रॉस वोटिंग
हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर शुक्रवार को हुए मतदान में कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा और उसके द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटें जीत लीं। शर्मा को बीजेपी और जजपा का समर्थन प्राप्त था। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार और जजपा व भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को विजयी घोषित किया गया। यहां कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने शर्मा के लिए क्रॉस वोट किया था।
छत्तीसगढ़ में हो चुका चुनाव
छत्तीसगढ़ के नए राज्यसभा सदस्य चुन लिए गए हैं। बिना किसी विरोध के रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला को सांसद के तौर पर चुन लिया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने दोनों के सर्टिफिकेट दिए। रंजीत रायपुर पहुंची हुई थीं, मगर सर्टिफिकेट लेने राजीव शुक्ला नहीं आए, उन्होंने अपने भाई को भेजा था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *