Google Analytics Meta Pixel मालवाहक वाहनों पर सवारियां बैठाई तो चालकों के लाइसेंस होंगे निलंबत - Ekhabri.com

मालवाहक वाहनों पर सवारियां बैठाई तो चालकों के लाइसेंस होंगे निलंबत

भिलाई मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मालवाहक वाहनों को केवल सामान ढोने के लिए ही उपयोग में लाया जा सकता है। इसमें सवारियां बैठाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन हो रहा है। दुर्ग-भिलाई सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मालवाहक पर सवारी बैठे नजर आएगी, जबकि ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। कुछ दिनों पूर्व कवर्धा की घटना इसी लापरवाही का नतीजा था। कवर्धा की तरह दुर्ग जिले में कभी हादसा हो सकता है।

 

 

 

पिकअप, ट्रैक्टर, मेटाडोर, छोटा हाथी जैसे मालवाहकों में यात्री परिवहन अक्सर देखने को मिलता है। खासकर शादी-विवाह और धान-रोपाई व निर्माण कार्य के समय श्रमिकों को मालवाहकों से ही ढोया जा रहा है। विभिन्न मुख्य मार्गों के अलावा शहर के भीतर भी उल्लंघन का यह नजारा देखने को मिलता है। हर साल के किसी न किसी जिले में मालवाहकों से यात्री परिवहन के दौरान हादसे हो रहे हैं। इससे असमय लोगों की जान जा रही है। बड़ी संख्या में लोग घायल होकर अस्पताल भी पहुंच रहे हैं।

 

 

 

कवर्धा हादसे से सीख नहीं ली गई। अभी भी सड़कों पर एक-दो नहीं, बल्कि कई मालवाहक पिकअप और आटो पर सवारी बैठे देखे जा सकते हैं। विशेष अवसरों पर लापरवाही खुलेआम होती है। शादी-विवाह के सीजन में बारात ले जाने, शादी के बाद न्योता भोज के लिए सगे-संबंधियों को ले जाने, खरीफ खेती के सीजन में धान की रोपाई और कटाई के लिए श्रमिकों को ले जाने, साप्ताहिक बाजार करने वाले छोटे व्यवसायी और ग्रामीण बाजार आने-जाने के लिए मालवाहकों का उपयोग करते हैं।

Read Also  प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त न मिलने और कर्ज में डूबे रहने के कारण युवक ने लगायी फाँसी

 

 

 

हादसे की बड़ी वजह चालक का नशे में रहना भी है। इस तरह के चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हैं। शादी के बाद चालक भी अक्सर घरवालों के साथ मौज-मस्ती में लग जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में शराब सेवन आम है। देर रात या भोर में वापस लौटते समय सवारी होने के कारण नशे में चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहता है।

 

 

 

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि दुर्ग रेंज आईजी गर्ग के निर्देश के बाद दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने भी सभी थाना और चौकी प्रभारी सहित ट्रैफिक पुलिस को आदेश दिया है कि ऐसे चालकों के लाइसेंस जब्त कर उसे निलंबत करने की कार्रवाई करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *