श्री अमरनाथ जी की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रा की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन और माइन-प्रूफ वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। अमरनाथ यात्रा को पिछले साल से बेहतर फुलप्रूफ सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। यह भरोसा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिया है। कश्मीर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यात्रा के समय तक यहां आतंकियों की संख्या कम हो जाएगी। सुरक्षाबलों के आतंकरोधी अभियान का ही नतीजा है कि स्थानीय आतंकियों की संख्या 28 पर सिमट गई है। इस आंकड़े को शून्य पर ले जाने पर काम हो रहा है।
समुद्रतल से करीब 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री अमरनाथ की गुफा में विराजमान हिमलिग स्वरूप भगवान शंकर के मुख्य दर्शन और मुख्य पूजा का विधान श्रावण पूर्णिमा को होता है। उसी दिन यात्रा भी संपन्न मानी जाती है। इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा 30 अगस्त को है। चूंकि, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड इस बार तीर्थयात्रा की अवधि दो माह करने पर विचार कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो यात्रा एक जुलाई से शुरू हो सकती है। श्राइन बोर्ड यात्रा के लिए अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने और निर्माण कार्य इसी माह के आखिरी पखवाड़े में या अप्रैल की शुरुआत में ही शुरू करने का प्रयास है।
बाबा बफार्नी की पवित्र गुफा अनंतनाग जिले के लादर घाटी में स्थित है। यह क्षेत्र वर्ष के अधिकांश समय के लिए हिमनदों ढका रहता है। तीर्थयात्रियों को सीमित समय के लिए ही यहां दर्शन के लिए जाने की अनुमति है। यात्रा के दो मार्ग हैं। एक पहलगाम मार्ग है और दूसरा गांदरबल जिले के पर्यटन स्थल सोनावर से होते हुए बालटाल मार्ग है। पहलगाम में चंदनबाड़ी और नुनवन आधार शिविर से 43 किलोमीटर की पहाड़ी यात्रा शुरू होती है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए घोड़ों और पालकी की सुविधा भी है। बालटाल मार्ग एक छोटा रास्ता है। इस रास्ते से यात्रा 16 किमी की है, लेकिन यह मार्ग अधिक चुनौतीपूर्ण है। वर्ष 1995 में तीर्थ यात्रा 20 दिनों के लिए आयोजित की गई थी। 2004 से 2009 तक इसकी अवधि बढ़ाकर दो महीने कर दी गई। तीर्थयात्रा अब जुलाई और अगस्त के बीच 40 से 45 दिनों तक चलती है।
लंगरों व शिविरों की होगी जियो मैपिंग
पिछले वर्ष पवित्र गुफा के पास बादल फटने की घटना हुई थी। तब हुए नुकसान को देखते हुए इस बार पूरे यात्रा मार्ग पर स्थापित होने वाले लंगरों व शिविरों की जियो मैपिग भी की जाएगी। गुफा के नजदीक और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊधमपुर से बनिहाल तक श्रद्धालुओं के लिए लंगरों और शिविरों के स्थान में भी बदलाव लाया जाएगा। भूस्खलन और बाढ़ की ष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में शिविर और लंगर नहीं लगाए जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...