गृहमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। आज बिलासपुर जिले के गनियारी गांव में एक टीम ने छापा मारा, जिसके परिणामस्वरूप महुआ शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। टीम ने 600 लीटर महुआ शराब और 6,000 किलोग्राम से अधिक महुआ लाहन बरामद किया, जिसे एक तालाब और जमीन में छिपाकर रखा गया था।बता दें कि, आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद तखतपुर इलाके में काफी हलचल मची हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गनियारी में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। गृह मंत्री विजय शर्मा की फटकार के बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की और आज लावारिस शराब का जखीरा बरामद किया। सुबह से ही गांव में विभाग की कार्रवाई जारी है।










