उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को आवारा कुत्ते के काटने के महज 18 घंटे के भीतर गंभीर और असामान्य लक्षण दिखाई देने लगे। युवक अचानक कुत्ते जैसी हरकतें करने लगा, जिससे परिजन और गांव के लोग दहशत में आ गए। मामला खैर तहसील के उटवारा गांव का है। यहां 23 वर्षीय रामकुमार उर्फ रामू को गली में घूमते समय एक आवारा कुत्ते ने पैर पर काट लिया। घाव हल्का होने के कारण युवक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और घर जाकर साबुन-पानी से घाव धोकर प्राथमिक उपचार कर लिया। परिजनों के मुताबिक रामू ने अगले दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने की बात कही थी। घटना के बाद रात सामान्य रही और कोई लक्षण नहीं दिखे। लेकिन अगले दिन दोपहर करीब दो बजे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। रामू जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जीभ बाहर निकालकर अजीब आवाजें करने लगा और खुद को व दूसरों को काटने की कोशिश करने लगा। हालात इतने बिगड़ गए कि परिजनों को उसे चारपाई पर रस्सी से बांधना पड़ा। इस दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घबराए परिजन युवक को तुरंत खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित भाटी ने प्राथमिक जांच के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए युवक को दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन रास्ते में युवक को खुर्जा मेडिकल सेंटर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। देर रात तक वह घर लौट आया, लेकिन अब भी उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है।
जिस आवारा कुत्ते ने रामू को काटा था, वह अब भी गांव में घूम रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी डर का माहौल है। गांव वालों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और वैक्सीनेशन अभियान चलाने की मांग की है। रामू के पिता विजय पाल सिंह ने बताया कि बेटा खाना खाने तक बिल्कुल सामान्य था, लेकिन अचानक उसकी हरकतें बदल गईं। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और रामू मजदूरी करता है।
चिकित्सकों के अनुसार युवक में रेबीज के शुरुआती लक्षण नजर आए। आमतौर पर रेबीज के लक्षण 10–14 दिनों में दिखाई देते हैं, लेकिन यदि काटने वाला जानवर पहले से संक्रमित या उग्र अवस्था में हो, तो 24 घंटे के भीतर भी लक्षण उभर सकते हैं। डॉक्टरों ने अपील की है कि कुत्ता, बिल्ली या बंदर के काटने की स्थिति में घाव को तुरंत साबुन और पानी से धोएं और 24 घंटे के भीतर एंटी-रेबीज इंजेक्शन जरूर लगवाएं। खैर सीएचसी पर यह सुविधा मुफ्त और 24×7 उपलब्ध है। रोजाना 30–40 ऐसे मामले सामने आते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामलों में थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...