श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने माता वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर नियमों में अहम बदलाव किए हैं। नए आदेशों के अनुसार, यात्रा पंजीकरण के साथ RFID यात्रा कार्ड प्राप्त करने के बाद श्रद्धालुओं को 10 घंटे के भीतर अपनी यात्रा शुरू करनी होगी। इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर यात्रा पूरी कर आधार शिविर कटड़ा लौटना भी अनिवार्य कर दिया गया है। श्राइन बोर्ड द्वारा जारी ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इससे पहले RFID यात्रा कार्ड की वैधता 12 घंटे थी और श्रद्धालु उस अवधि में कभी भी यात्रा शुरू कर सकते थे, जबकि यात्रा पूरी करने के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं थी।
श्राइन बोर्ड ने स्पष्ट किया कि नववर्ष नजदीक होने के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हर वर्ष नए साल से तीन–चार दिन पहले पारंपरिक रूप से भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में भवन परिसर और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण तथा किसी भी प्रकार की भगदड़ की आशंका को रोकने के लिए ये नए नियम लागू किए गए हैं।
नए आदेश पैदल, हेलीकॉप्टर, बैटरी कार या किसी भी माध्यम से यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं पर समान रूप से लागू होंगे। श्राइन बोर्ड ने यात्रा पंजीकरण केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन नए नियमों की जानकारी लगातार श्रद्धालुओं तक पहुंचाएं।
श्राइन बोर्ड प्रशासन का कहना है कि इन नियमों का मुख्य उद्देश्य भीड़ को सुव्यवस्थित करना, यात्रा को सुरक्षित बनाना और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि पवित्र यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या दुर्घटना से बचा जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...