पौष मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर सोमवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह चार बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले, वैसे ही हजारों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन किए। देर रात से ही भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर इस दिव्य क्षण का इंतजार कर रहे थे। पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” के गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे।
गर्भगृह में विराजित सभी देव प्रतिमाओं का विधिवत पूजन किया गया। भगवान महाकाल का अभिषेक जल, दूध, दही, घी, शक्कर से बने पंचामृत एवं फलों के रस से संपन्न हुआ। प्रथम घंटाल की ध्वनि के साथ “हरि ओम” का जल अर्पण किया गया। पूजन के बाद बाबा महाकाल का भांग से आकर्षक शृंगार किया गया और कपूर आरती उतारी गई। इसके पश्चात उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया गया।
भस्म आरती की मुख्य विशेषता महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पण रही। आज के शृंगार में बाबा महाकाल के मस्तक पर चंद्रमा और त्रिपुंड सुशोभित रहा, वहीं मुंडमाला धारण कराई गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। भस्म रमाए बाबा महाकाल के इन दिव्य और अलौकिक दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। आस्था और भक्ति से सराबोर वातावरण में भक्तों ने हाथ उठाकर बाबा महाकाल का जयघोष किया, जिससे पूरी नगरी भक्तिमय हो उठी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...