Google Analytics Meta Pixel Ekhabri छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी दर्शन- मल्हार की डिडनेश्वरी दाई, एक बार हो चुकी है मूर्ति की चोरी - Ekhabri.com

Ekhabri छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी दर्शन- मल्हार की डिडनेश्वरी दाई, एक बार हो चुकी है मूर्ति की चोरी

  • डिडिनेश्वरी देवी मन्दिर, मल्हार

Ekhabri धर्मदर्शन,पूनम ऋतु सेन। जिला मुख्यालय से लगभग 40 कि.मी. दूर जोधरा मार्ग पर मल्हार के बाहर पूर्व दिशा में लगभग 1 km में डिड़िनेश्वरी देवी का मन्दिर स्थापित है।अंचल के लोगों की मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में 51वां शक्तीपीठ है। यहाँ के लोग इसे डिड़िन दाई के नाम से भी जानते हैं।

यह मन्दिर कलचुरी कालीन शिल्पकला का विशिष्ट उदाहरण हैं। 11वीं शताब्दी में निर्मित इस मन्दिर के गर्भगृह में काले ग्रेनाईट से बनी देवी प्रतिमा स्थापित है। यह प्रतिमा 4 फ़ीट ऊँची है। शोधकर्ताओं के अनुसार इसे मूर्ति कला का उत्तम नमूना बताया गया है।

डिडनेश्वरी देवी

डिड़वा यानि अविवाहित वयस्क पुरुष और डिड़िन अर्थात् कुंवारी लड़की। माना जाता है कि मल्हार के शैव क्षेत्र में डिडिनेश्वरी माता, आदिशक्ति अथवा पार्वती का रूप है, जब वे गौरी थीं, तब वे शिव-वर पाने को आराधनारत थीं। कुआंरी रूप में शैल सुता पार्वती शिव को पति के रूप में पाने के उद्देश्य से तपस्यारत हुई, इसलिए ग्रामीण जन इन्हें डिड़िनदाई कहते हैं। ऐसी धारणा है, कि डिड़िनदाई के समक्ष अनुष्ठान कर पुत्र की कामना की जाये, तो वह अवश्य पूरी होती है। इस मन्दिर में स्त्रियाँ बिना सिर ढँके प्रवेश नहीं करती हैं तथा देवी की प्रतिमा पर सिन्दूर लगाती हैं हालाँकि विद्वानों के अनुसार हाथ बांधे पद्मासन की मुद्रा में बैठी यह प्रतिमा, देवी पार्वती के कुंआरे छवि को दर्शाती है, क्योंकि सिन्दूर तथा सिर पर आंचल जैसे प्रतीकों का इस्तेमाल इस छवि में नहीं किया गया है।

मूर्ति व मंदिर का इतिहास व पौराणिक कथा

मान्यता है कि यह कलचुरियों की कुलदेवी है, देवार गीतों में इसे राजा वेणू की इष्ट देवी भी बताया गया है। डिड़नेश्वरी की प्रतिमा को कलचुरी काल के ग्याहरवी सदी की सर्वश्रेष्ठ कलाकृति माना गया है। 4 फ़ुट ऊंची यह प्रतिमा आभामंडल के साथ छत्र को महीनता से लघु घंटिकाओं द्वारा अलंकृत किया गया है। प्रतिमा के फ़लक पर नौ देवियाँ उत्कीर्ण हैं, कहते हैं जब देव गण युद्ध में असुरों से हार गए तो वे पार्वती की शरण में आए। पार्वती ने पद्मासन में बैठ कर ध्यान किया जिससे नौ देवियों ने प्रकट होकर असुरों का संहार किया।

मंदिर संरचना व परिसर

मन्दिर की मूल संरचना नष्ट हो चुकी थी लेकिन मूल नींव पर ही निषाद समाज द्वारा नया निर्माण कराकर उसका पुनः उद्धार 2 वर्ष पहले ही 2019 में कराया गया है। इसमें प्रयुक्त ग्रेनाइट के पत्थर ध्वन्यात्मक प्रकृति के हैं। यदि किसी धातु के वस्तु से उस पर चोट की जाए, तो उसी धातु की ध्वनि उत्पन्न होती हैं। मंदिर प्रांगण के दांए तरफ़ एक बड़ा तालाब है तथा मंदिर के सामने भी एक पक्का तालाब है जिसमें ग्रामीण निस्तारी करते हैं।

मल्हार के आसपास पूरा क्षेत्र प्राकृतिक व पुरातत्व धरोहरों से भरपूर है। मल्हार के केवट मोहल्ले में जैन तीर्थकर सुपावनाथ के संग नौ तीर्थकर मूर्ति स्थापित है। गांव वाले उसे नंदमहल कहते हैं। मंदिर, पत्थर, मूर्तियों के अलावा यहां पर पुरातत्व संपदाएं बिखरीं पड़ी हुईं हैं।

एक बार हो चुकी है मूर्ति की चोरी

डिड़िन दाई का मंदिर पूरे मल्हार और आसपास के जन-जन की आस्था का केन्द्र है।” डिड़नेश्वरी देवी प्रतिमा को कई बार चोरी करने का प्रयास किया पर चोर एक बार कामयाब हो गए। इस दौरान अखबारों में इस प्रतिमा चोरी के समाचार छपने से यह प्रतिमा विश्व प्रसिद्ध हो गई फ़िर अचानक यह प्रतिमा बरामद भी हो गई।

भक्ति व आस्था का केन्द्र

मान्यता है कि देवी के दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। माता अपने दरबार से किसी को भी खाली हाथ नहीं जाने देती। नवरात्रि के दिनों में लोग माता डिडनेश्वरी के रंग में रंग जाते है। गांव में भक्ति का माहौल रहता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना व धार्मिक आयोजन होते हैं।

ऐसे ही प्रतिदिन नवरात्र के 9 दिनों तक छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध देवी मंदिरों से जुड़े रोचक किस्सों को जानने के लिए Ekhabri.com से जुड़े रहें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *