Ekhabri धर्मदर्शन,पूनम ऋतु सेन। बस्तर के आदिवासियों की अभूतपूर्व भागीदारी का प्रतिफल है कि बस्तर दशहरा अब अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान स्थापित कर चुका है। मैसूर के दशहरे के जैसा ही प्रसिद्ध बस्तर का दशहरा बस्तर अंचल में मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहारों में सबसे बड़ा त्यौहार है। इस दशहरे को और भी आकर्षक बनाते हैं यहाँ के लोगों के द्वारा मनाये जाने वाले लोक रस्मों का क्रमवार घटनाक्रम।
पिछले पोस्ट में हमने काछिनगादी जैसे ह्रदय स्पर्शी प्रथा के बारे में जाना था। इसी कड़ी में हम आज रैला पूजा और जोगी बिठाई के रस्म के बारे में चर्चा करेंगे।
रैला पूजा
बस्तर दशहरे में अनेक परंपरागत रस्में निभाई जाती हैं इन्हीं परंपरागत रस्मों में काछीन गादी की प्रथा के पश्चात रैला पूजा की रस्म निभाई जाती है। यह आंचलिक नवरात्र का प्रथम रस्म है। इस दिन मिरगान जाति की महिलाएं रैला पूजा करती हैं। इसके अंतर्गत आश्विन शुक्ल पक्ष प्रथमा से प्रारंभ कर नवमी तक आंचलिक मंदिरों में कलश की स्थापना की जाती है ये मंदिर है- दंतेश्वरी माई, मावली माता व कंकालिन देवी का मंदिर। कलश स्थापना के साथ-साथ ब्राह्मणों के द्वारा यहां पूर्ण विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई जाती है।
बस्तर दशहरा के परंपरागत रस्मों में अगला चरण जोगी बिठाई का होता है। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने वाले दिन सिरासार भवन में जोगी बिठाई की प्रथा पूरी की जाती है। कहा जाता है कि एक बार कोई आदिवासी दशहरा निर्विघ्न संपन्न होने की कामना लेकर अपने ढंग से योग साधना में बैठ गया था तभी से दशहरे के अवसर पर जोगी बिठाने की प्रथा चल पड़ी है।
जोगी बिठाने के लिए सिरासार भवन के मध्य भाग में एक आदमी के समा जाने लायक एक कुंड जैसा बना हुआ है। इसके अंदर आमाबाल एवं पराली गांव के निश्चित घरों के वंशानुगत हलवा समुदाय के व्यक्ति लगातार 9 दिन योगासन में बैठा करते हैं। इस गड्ढे के अंदर बैठकर लगातार 9 दिनों तक तप या योग साधना में बैठा रहना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। हल्बा समुदाय के लोग यह कार्य बड़े ही आस्था और श्रद्धा के साथ पूर्ण करते हैं और बस्तर दशहरे के ठीक तरह से सम्पन्न होने की कामना करते हैं।
जोगी बिठाई के समय पहले एक बकरा और 7 मांगुर मछली काटने का रिवाज था, परन्तु अब बकरा नहीं काटा जाता, केवल मांगुर मछली ही काटे जातें हैं।
इस रस्म के बाद से बस्तर दशहरा अपने पूर्ण रंग के साथ शुरू हो जाता है। हमारी टीम की कोशिश रहेगी कि अपने पाठकों के लिए ऐसे ही रोचक किस्से लेकर आते रहें और रोज नयी जानकारी से उन्हें अवगत कराएं। आगामी रस्मों को विस्तार से जानने के लिए Ekhabri.com से जुड़े रहें।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...