Ekhabri धर्म दर्शन। नवरात्रि के नौ दिनों में छठा दिन माँ कात्यायनी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। इस दिन साधक देवी कात्यायनी की आराधना कर उनसे विशेष कृपा की प्राप्ति की कामना करते हैं। माँ कात्यायनी को शक्ति और वीरता का प्रतीक माना जाता है। उनका वाहन सिंह है, जो उनके साहस और दृढ़ता का परिचायक है। उनकी पूजा करने से व्यक्ति को शत्रुओं पर विजय और रोगों से मुक्ति मिलती है।
माँ कात्यायनी का नाम ऋषि कात्यायन के नाम पर पड़ा, जिन्होंने उनकी तपस्या कर माँ को प्रसन्न किया। यह माना जाता है कि माँ कात्यायनी की पूजा करने से विशेष रूप से विवाहित जीवन में आने वाली बाधाओं का निवारण होता है। कुंवारी कन्याएं उनके आशीर्वाद से योग्य वर की प्राप्ति के लिए भी प्रार्थना करती हैं।
प्रमुख मंदिर:
भारत में माँ कात्यायनी के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां भक्तजन नवरात्रि के छठे दिन विशेष पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। कुछ प्रमुख मंदिर इस प्रकार हैं:
Ekhabri कात्यायनी मंदिर, वाराणसी
1.कात्यायनी मंदिर, वाराणसी, (उत्तर प्रदेश)- वाराणसी के पक्का महाल में संकठा जी के मंदिर के पीछे आपका विग्रह स्थापित है। यह मंदिर आदि काल से यहीं है।
Ekhabri कात्यायनी मंदिर, छतरपुर दिल्ली
2. कात्यायनी मंदिर, छतरपुर, (दिल्ली)– नवदुर्गा का छठा स्वरूप कहलाने वाली मां राज राजेश्वरी पराम्बा कात्यायनी का मंदिर देश के छतरपुर में स्थित है. देवी के इस पावन सिद्धपीठ को संत बाबा नागपाल ने 1974 में बनवाया था. मान्यता है कि उससे पहले यहां पर सिर्फ एक कुटिया में बाबा देवी दुर्गा के इस पावन स्वरूप की पूजा किया करते थे, लेकिन शक्ति के परम साधक ने लोगों से भिक्षा लेकर इस विशाल मंदिर को बनवाया था. देवी कात्यायनी का यह मंदिर 70 एकड़ के विशाल क्षेत्र में दक्षिण भारतीय शैली में बना हुआ है।
3. अंबाजी मंदिर (गुजरात) – गुजरात का अम्बाजी मंदिर बेहद प्राचीन है। मां अम्बा-भवानी के शक्तिपीठों में से एक इस मंदिर के प्रति मां के भक्तों में अपार श्रद्धा है। इस मंदिर के गर्भगृह में मां की कोई प्रतिमा स्थापित नहीं है। शक्ति के उपासकों के लिए यह मंदिर बहुत महत्व रखता है।
यहां मां का एक श्रीयंत्र स्थापित है। इस श्रीयंत्र को कुछ इस प्रकार सजाया जाता है कि देखने वाले को लगे कि मां अम्बे यहां साक्षात विराजी हैं।
Ekhabri मां कात्यानी, कानपुर
4. मां कात्यायनी देवी मंदिर कानपुर देहात (उत्तरप्रदेश) – कानपुर देहात का ख्याति प्राप्त कात्यायनी देवी का मन्दिर यमुना नदी के बीहड़ के उत्तरी क्षेत्र में मुगल रोड से शाहजहांपुर गांव से 6 किलोगीटर दूर दक्षिण में कथरी गांव में स्थित है। तहसील मुख्यालय भोगनीपुर से इस मन्दिर की दूरी 16 किलोमीटर है।।
इस दिन माँ कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को मानसिक शांति, समृद्धि, और सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। नवरात्रि का छठा दिन विशेष रूप से शक्ति, समर्पण और साधना का प्रतीक माना जाता है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...