Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आप रिश्तों में अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में एक्टिव रहने से आपको दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा,लेकिन आप जीवनसाथी को समय ना दे पाने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। सामाजिक दायरा बढ़ने से आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन भी स्थापित कर पाएंगे। आपके विचारों से वरिष्ठ अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके ऊपर कुछ परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कुछ लोगों को अपनी उदारता दिखाने का मौका मिलेगा। आपको लाभ के चक्कर में ज्यादा धन निवेश करने से बचना होगा,लेकिन आपका कोई कार्य अक्समात आपके सिर पर आ सकता है,जिसे आपको पूरा अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पुरानी योजनाओं को भी बल मिलेगा। आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी परिजन से मेल मिलाप कर सकते हैं।

मिथुन राशि :आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपका पसंदीदा कार्य करने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कार्यों के लिए जाने जाएंगे,उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। विधार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा। परिवार में आपको किसी लड़ाई झगड़े में शामिल होना पड़ सकता है,जिसमें आपको दोनों पक्षों को सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। आपकी कोई कमी लोगों के सामने आ सकती है, जो उसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। भाई व बहनों से यदि कोई तनाव चल रहा था,तो वह भी समाप्त होगा। आपको धन कमाने के चक्कर में परिवार के सदस्यों की आवश्यकता को भी ध्यान में रखना होगा,जो लोग विदेश जाना चाहते हैं,उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप दिन का कुछ समय पूजा-पाठ आदि में भी लगाएंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको दूसरों के काम से ध्यान हटाकर अपने काम में लगाना होगा,तभी आपके कार्य पूरे हो पाएंगे। जो लोग अपने घर में कंस्ट्रक्शन कार्य कराना चाहते हैं,उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी प्रगति मिलती दिख रही है,लेकिन आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे,जो आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको कहीं अचानक से भी
धन लाभ हो सकता है। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी।

कन्या राशि : आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने से आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि को भी खरीदने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर्स का साथ मिलने से आप किसी भी कार्य को समय से पहले कर देंगे। आपके काम और व्यवसाय में आपका विकास होगा। आप लोगों की मदद करके अपने यश व कीर्ति में वृद्धि करेंगे,जो लोग मार्केटिंग का व्यवसाय करते हैं,उन्हें कंपनी की पॉलिसियों को अच्छे से समझना होगा,नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेमजीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके पास कई विकल्प रहेंगे,जिसमें आपको सही को चुनना होगा। आपको लोगों के निजी मामले में ज्यादा घुसने से बचना होगा,नहीं तो उसमें आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ समय अकेले में ही व्यतीत करेंगे। संतान को करियर से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलेगा।

वृश्चिक राशि : आज आपको व्यापार में कोई भी धन के लेनदेन से संबंधित कार्य के निर्णय को पिताजी व अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही ले तो बेहतर रहेगा। आपकी सफलता का स्तर और लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा,जिसे देखकर आप के कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य को करने निकले,तो उसमें आप मीठा खाकर जाएं,तो वह आपके लिए सफल रहेगा। आपको अपने कामों के बीच परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपके काम को आज एक नई पहचान मिलेगी,जिसके बाद ही आपको लाभ मिल पाएगा। यदि आपसे कोई गलती हो,तो उसमें भी आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी,नहीं तो आपको ही दोषी समझा जा सकता है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा,लेकिन आपका आज कोई पहले किया गया निवेश आपके लिए परेशानी बन सकता है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि : आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग मार्केटिंग संबंधित कामों को ज्यादा महत्व देंगे। घर वालों के सहयोग से आप किसी नए कार्य को शुरू कर सकते हैं,लेकिन यदि आपकी माताजी आपसे नाराज चल रही हैं,तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसे रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। भौतिक संसाधनों को संगठित करने में आपका कुछ धन व्यय हो सकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार में लाभ कमाने के लिए आपको अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन विद्यार्थियों की कुछ कलात्मक कार्यों के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। परिवार में चल रही कलह कोई बड़ा रूप ले सकती है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,आपको मित्र से लम्बे समय बाद मिलकर मन प्रसन्न होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपको अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में आपके अधिकारी व सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। जो युवा किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,तो उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है,लेकिन आप अपने व्यवहार में यदि मधुरता को बनाए रखेंगे,तभी आप लोगों से अपना काम निकलवा पाएंगे। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा,जो आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन आपको किसी अपने परिजन की वजह से कोई नुकसान हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *