Google Analytics Meta Pixel ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में गिरा एनरोलमेंट - Ekhabri.com

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में गिरा एनरोलमेंट

सरकारी स्कूलों में 6 से 14 साल के बच्चों की एनरोलमेंट दर 2022 में 72.9% से घटकर 2024 में 66.8% हो गई है। ये खुलासा ऐन्यूअल एजुकेशन स्टेटस रिपोर्ट (एएसईआर) (ग्रामीण) 2024 में हुआ है। हालांकि इस उम्र वर्ग का कुल एनरोलमेंट 98.1% है, लेकिन सरकारी स्कूलों का हिस्सा घटने से संकेत मिलता है कि कोरोना के बाद लोग अब निजी स्कूलों की तरफ रुख कर रहे हैं। कोविड के दौरान आर्थिक दबावों के चलते परिवारों ने सरकारी स्कूलों को प्राथमिकता दी थी, जिससे एनरोलमेंट में अस्थायी वृद्धि हुई। अब यह आंकड़ा फिर से महामारी से पहले के स्तर 66-67% पर आ गया है।

 

 

 

15-16 साल के आउट ऑफ स्कूल जाने वाले किशोरों की संख्या में लगातार कमी आई है, जो 2018 में 13.1% थी। 2024 में 7.5% रह गई है। हालांकि, उच्च कक्षाओं में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है। कक्षा 8 के छात्रों में केवल 45.8% बेसिक अरिथमेटिक करने में सक्षम हैं, जो हाल के वर्षों में नहीं बदला है। प्राइवेट स्कूलों के छात्रों में भी 2022 के बाद खास सुधार नहीं हुआ है, जिससे यह साबित होता है कि शिक्षा में सुधार के लिए सिस्टमैटिक प्रॉब्लेम मौजूद हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य सरकारों को उच्च कक्षाओं में बेसिक मैथ्स की शिक्षा पर जोर देना चाहिए।

 

 

 

इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में कई राज्य पीछे हैं। मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड जैसे राज्यों में स्कूलों में उपयोगी टॉयलेट्स और पीने का पानी पर्याप्त नहीं है। 72% स्कूलों में ही लड़कियों के लिए उपयोगी टॉयलेट्स हैं, जबकि 77.7% स्कूलों में पीने का पानी है। खेल सुविधाओं में भी कोई खास सुधार नहीं हुआ है, क्योंकि केवल 66.2% स्कूलों में खेल के मैदान हैं।

Read Also  एकलव्य के 9 विद्यार्थी बनेंगे डॉक्टर

 

 

 

इसके बावजूद, सरकारी स्कूलों में प्राइमेरी एजुकेशन में सुधार देखा गया है। कक्षा 3 के छात्रों में से 23.4% कक्षा 2 का पाठ पढ़ सकते हैं। 2022 में केवल 16.3% थे। इसी तरह, गणित में भी सुधार हुआ है, जहां 27.6% कक्षा 3 के छात्र अब घटाव की क्वेश्चन सॉल्व कर सकते हैं। 2022 में 20.2% थे।

 

 

प्रारंभिक शिक्षा में भी अच्छी प्रगति हुई है, 3-5 साल के बच्चों के एनरोलमेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा में इस आयु वर्ग का एनरोलमेंट लगभग यूनवर्सल हो गया है। सरकारी स्कूलों में शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति में भी सुधार हुआ है. शिक्षक की उपस्थिति 87.5% तक पहुंच गई है, जबकि छात्र उपस्थिति 75.9% हो गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *