कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सुप्रीम कोर्ट के चार नवंबर 2022 के निर्देशों का पालन करते हुए योग्य कर्मचारियों से ज्यादा पेंशन पाने के लिए आवेदन मांगे हैं। इस संबंध में ईपीएफओ की ओर से जारी सर्कुलर में सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पैरा 44(9) में दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने चार नवंबर के फैसले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन संशोधन योजना 2014 को वैध ठहराया था। कोर्ट ने संशोधन योजना का चुनाव नहीं करने वालों को चार माह का अतिरिक्त समय देने का निर्देश दिया था। ईपीएफओ के ताजा सर्कुलर के मुताबिक, ऐसे कर्मचारी जिन्होंने प्रचलित वेतन सीमा पांच हजार या 6,500 रुपये से अधिक वेतन पर योगदान दिया था और ईपीएस-1995 का सदस्य रहते हुए पूर्व संशोधन योजना के पैरा 11(3) के प्रविधानों के तहत संयुक्त विकल्प का प्रयोग किया था, लेकिन उनके आवेदनों को अस्वीकार कर दिया था, वे अब ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। ईपीएफओ ने सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि 31 अगस्त 2014 तक रिटायर हो चुके कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। केवल एक सितंबर 2014 या उसके बाद ईपीएस से जुड़े लोगों को ज्यादा पेंशन का लाभ पाने का विकल्प दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
– योग्य कर्मचारियों को संबंधित क्षेत्रीय ईपीएफओ कार्यालय में उचित दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।
– ईपीएफओ आयुक्त की ओर से तय प्रारूप में आवेदन करना होगा।
– सत्यापन के लिए आवेदन पत्र में पूर्वोक्त सरकारी अधिसूचना में दिए गए आदेश के अनुसार अस्वीकरण शामिल हो।
– भविष्य निधि से पेंशन निधि में समायोजन की आवश्यकता वाले शेेयर के मामले में पेंशनभोगी की एक स्पष्ट सहमति जरूरी होगी।
– ईपीएफओ के पेंशन फंड में छूट प्राप्त भविष्य निधि ट्रस्ट से धन के हस्तांतरण के लिए ट्रस्टी का एक उपक्रम प्रस्तुत किया जाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...