रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रूह कंपकपा देने वाली वारदात सामने आयी है। एक 27 साल के युवक की हत्या कर दी गई। कातिल ने युवक को न सिर्फ जान से मार दिया, बल्कि उसकी मौत के बाद मृतक के चेहरे से स्किन नोचकर आंखें निकाल ली। इसके बाद सुनसान जगह पर लाश को छोड़कर आरोपी भाग गया। रविवार को डीडी नगर इलाके की पुलिस को शव मिला है। हाईवे पर मौजूद कार शोरूम के पिछले हिस्से की खुली जगह पर लाश पड़ी थी। इस जगह से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव देखकर फौरन पुलिस को खबर दे दी थी। मरने वाले की पहचान 27 साल के चंदन यादव के रूप में हुई। चंदन ऑटो चलाने का काम करता था । वह सरोना के भैंसथान इलाके में अपने भाई मनीष यादव के साथ रहता था।
चंदन के भाई मनीष ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को सुबह चंदन आॅटो लेकर काम पर निकला था। रात तक वह घर नहीं लौटा, और उसके मोबाइल नंबर पर उससे संपर्क नहीं हुआ। परिवार को लगा कि वो लौट आएगा, लेकिन उसकी मौत की खबर आई। पुलिस मनीष को ही घटनास्थल पर लेकर पहुंची । चंदन को पहचान पाना मुमकिन नहीं था उसके हाथ पर बने ओम का टैटू देखकर मनीष ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह उसके भाई की लाश है।स्थानीय लोगों की सूचना के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो कुछ दूरी पर एक आॅटो खड़ा नजर आया। जांच टीम में आॅटो में खून लगा देखा। अंदर कुछ डॉक्यूमेंट मिले। गाड़ी के नंबर की जांच करने पर चंदन यादव का नाम मिला। सरोना इलाके में खोजबीन के बाद इसके परिजन की जानकारी मिली। इसके बाद उसके घर वालों को सूचना दी गई।
अब तक हुई जांच में यह बात सामने आई है कि, किसी भारी चीज से पहले चंदन पर हमला हुआ। इसके बाद कातिल ने धारदार हथियार से उसके चेहरे की खाल उधेड़ दी। आंखें निकाल ली ताकि उसकी पहचान ना हो सके। हालांकि कपड़ों और टैटू की वजह से घर वालों ने चंदन की शिनाख्त की है। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर इतनी बेरहमी से चंदन का कत्ल करने वाला कौन है। पुलिस को शक है कि किसी रंजिश की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। चंदन का विवाद किन लोगों से था इसका पता पुलिस लगा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...