पुर्तगाल में एक महिला की मौत फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद मौत हो गई है। इससे पहले वैक्सीन लगने के बाद स्वास्थ्य कर्मी सोनिया ने फेसबुक पर मास्क के साथ सेल्फी भी डाली और लिखा था कि कोरोना का टीका लग गया है। मगर नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने के बाद अगले दिन उन्हें सोनिया की मौत की खबर मिली।
सोनिया के पिता ने बताया कि 41 वर्षीय सोनिया असेवेदो कैंसर के अस्पताल में काम करती थीं। कोरोना वैक्सीन लेने के 48 घंटे बाद बाद नए साल के दिन अचानक उनकी मौत हो गई। उसके शव का जल्द ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। सोनिया की अचानक हुई मौत ने वैक्सीन को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। सोनिया के अलावा अस्पताल के 538 अन्य कर्मचारियों को भी फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इस घटना के बाद सभी सकते में हैं। पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय को इसकी सूचना दे दी गई है।
डेली मेल की खबर के अनुसार, दो बच्चों की मां सोनिया पुर्तगाल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी में काम करती थीं। फाइजर की वैक्सीन लगवाने के बाद उनके अंदर कोई साइड इफेक्ट नहीं देखा गया था। सोनिया के पिता अबिलियो असेवेदो ने एक पुर्तगाली अखबार से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी ठीक थी। उसे हेल्थ प्रॉब्लम नहीं थी। मेरी बेटी ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी, लेकिन उसमें कोई लक्षण नहीं था। ‘मैं नहीं जानता कि क्या हुआ है। मैं केवल जवाब चाहता हूं। मैं केवल यह जानना चाहता हूं कि किस वजह से मेरी बेटी की मौत हो गई’। उधर, सोनिया असेवेदो के अस्पताल ने भी उन्हें फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की पुष्टि की है।









