Google Analytics Meta Pixel फेस्टिवल स्पेशल: कम बजट में ऐसे करें दिवाली की सजावट,महंगे लाइट्स भी लगेंगे फीके - Ekhabri.com

फेस्टिवल स्पेशल: कम बजट में ऐसे करें दिवाली की सजावट,महंगे लाइट्स भी लगेंगे फीके



दिवाली स्पेशल, पूनम ऋतु सेन। वर्ष का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आने में केवल 1 सप्ताह बाकी है, ऐसे में सारे घरों और दुकानों में दिवाली की तैयारियां जोरों से चल रही है। इस त्योहार पर लोगों को मिलने-मिलाने, खुशियां बांटने और अपनों के साथ उत्सव मनाने का मौका मिलता है। दिवाली के लिए घरों में सफाई अभियान शुरू हो चुके हैं और कई लोग घर के कोने कोने को सजाने के लिए आईडिया ढूंढ रहे हैं। ऐसे में हम अपने पाठकों से कुछ ऐसे आइडियाज शेयर करने जा रहें हैं जिनमें कम से कम खर्च में अच्छा डैकोरेशन किया जा सके-


दीवाली पर घर सजाने की परंपरा सदियों से रही है जिसमें वक्त के साथ-साथ बेशक कई सारे बदलाव होते गए, लेकिन ये परंपरा बदली नहीं। तो क्यों न इस दिवाली उन्हीं पुरानी चीज़ों से करें अपने घर को रौशन। वही मिट्टी के दीये, आम की पत्तियां और गेंदे-गुलाब के फूलों से रंगोली बनाना। जितना भी वक्त या बजट हो, उसे अपने हिसाब से तय करें और शुरू करें घर की सजावट।

DIY दीये, रंगीन और सजावटी लुक में



छोटे-छोटे मिट्टी के दीये दीवाली की खास पहचान हैं। समय के साथ दीयों के डिज़ाइन और पैटर्न में बहुत बदलाव आ गया है। अब तो अलग-अलग रंगों, स्टाइल और साइज़ में दीये उपलब्ध हैं। पूजा के स्थान पर एक बड़ी थाली में दीयों की श्रृंखला सजाएं या फिर इन्हें स्टैंड में रखें, ये सुंदर दिखेंगे।

आजकल मिट्टी के हैंगिंग दीये स्टैंड भी मिलते हैं। रंगोली के ऊपर भी दीये सजाए जा सकते हैं। बालकनी, छत की मुंडेर या रेलिंग में पंक्तिबद्ध दीये रखें या सीढ़ियों में रखें, छोटे-छोटे टिमटिमाते दीये कई घंटे रोशनी देते रहेंगे। छोटे दीयों से एक गोल घेरा बनाएं और बीच में एक बड़ा दीया रखें। दीयों से सुंदर संदेश भी दिए जा सकते हैं। इन्हें इस तरह रखें कि शुभ दीवाली या स्वास्तिक के चिन्ह बन जाएं।


रंगोली



रंगोली दिवाली के पर्व पर एक मुख्य आकर्षण है। हर राज्य में इसे बनाने के तरीके अलग हैं। अब तो बाजार में रंगोली के कई डिज़ाइंस या पेपर रंगोली भी मिलती है, जिसे चिपका सकते हैं। मगर अपने हाथों से बनी रंगोली के बिना दीवाली फीकी है। फूल-पत्तियों का प्रयोग करें, रंगों से बनाएं या फिर गेरु और पिसे चावल के मिश्रण से डिज़ाइन तैयार करें, रंगोली हर रूप में सुंदर दिखती है। और कला में माहिर हों तो बाजार में रंगोली के डिज़ाइन वाले सांचे भी मिलते हैं, उनका प्रयोग करके कम समय में बेहतरीन डिज़ाइंस तैयार किए जा सकते हैं। घर के प्रवेश द्वार के सामने, पूजा घर या लीविंग रूम के कॉर्नर में रंगोली सजाएं। आजकल मार्केट में इसके लिए ऑर्गेनिक कलर्स मिलने लगे हैं।

लैंटर्न



लिविंग रूम या बॉलकनी में इस बार सुंदर लैंटर्न जरूर लगाएं। बाजार में सुंदर और कलात्मक लैंटर्न मिलने लगी हैं। स्टैंडर्ड आउटडोर लाइट्स के बजाय कुछ क्रिएटिव करें। सिंपल कागज़, हैंडीक्राफ्ट, फैब्रिक और झालरों से बनी रंग-बिरंगी लैंटर्न त्योहार में चार चांद लगा देंगी। चाहें तो इसे घर में बनाएं या फिर बाजार से खरीदें, दीवाली होम डेकोर का यह खास हिस्सा है।


बंदनवार



पहले फूल-पत्तियों और वेस्ट मैटीरियल से घर-घर में बंदनवार बनाए जाते थे। स्त्रियां रंग-बिरंगे कपड़ों की कतरनों, रंगीन पेपर्स, ऊनी व रेशमी धागों, फूल-पत्तियों से बेहद कलात्मक बंदनवार बनाया करती थीं। मगर चिंता की कोई बात नहीं, बाजार में बेहद खूबसूरत बंदनवार मिलते हैं। मुख्य प्रवेश द्वार या दरवाजे पर इन्हें जरूर लगाएं। बंदनवार, तोरण, फूल मालाएं या पेपर वर्क से बने हार दीवाली के त्योहार में चार-चांद लगा देते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *