नारायणपुर/कांकेर। जिले के उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में आज सुबह 8 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं और बड़ी मात्रा में हथियार भी जब्त किए गए हैं ।उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर संयुक्त पुलिस पार्टी ने सर्चिंग अभियान चलाया था। इस दौरान डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।









