Google Analytics Meta Pixel ताइवान के समुद्र में बरस रही आग - Ekhabri.com

ताइवान के समुद्र में बरस रही आग

ताइवान के इर्द-गिर्द समुद्र के पानी में आग बरस रही है।  बम और गोलों से दहशत पैदा की जा रही है। मेहनतकश ताइवानियों के सिर के ऊपर से सनसनाती मिसाइलें और लड़ाकू विमान गुजर रही हैं। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी सैन्य अभ्यास लाइव-फायर में दो दिन में 100 से ज्यादा लड़ाकू विमान और दस युद्धपोत भेज चुकी है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार चीनी सेना के 68 लड़ाकू विमानों और 13 युद्धपोतों ने सीमा का उल्लंघन कर घुसपैठ की है। जापान ने कहा है कि उसके क्षेत्र में कुल नौ मिसाइलें गिरी हैं।
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार सैन्य अभ्यास में लड़ाकू विमान, बमवर्षक विमान, विध्वंसक, फ्रिगेट्स और सभी तरह के अन्य हथियारों-उपकरणों का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें सेना के तीनों अंगों के हथियारों-उपकरणों के समन्वय का परीक्षण किया जा रहा है। इस अभ्यास में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की पूर्वी थिएटर कमांड नव विकसित उन्‍नत मिसाइलों का भी इस्तेमाल कर रही है।
कमांड ने कहा है कि मिसाइलें निशानों पर सटीक वार कर रही हैं। यह अभ्यास ताइवान के आसपास के समुद्र में छह स्थानों पर हो रहा है। चीन ताइवान और आसपास के समुद्री क्षेत्र पर अपना अधिकार बताता है। शुक्रवार को भी चीनी युद्धपोत और लड़ाकू विमानों ने ताइवान स्ट्रेट के मध्य की आभासी रेखा को पार किया। चीन और ताइवान के मध्य के समुद्री क्षेत्र की इस रेखा को ही सीमा रेखा माना जाता है।
ताइवान जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन के सैन्य अभ्यास के दौरान अभी तक उसके 68 लड़ाकू विमानों और 13 युद्धपोतों ने सीमा का उल्लंघन कर घुसपैठ की है। चीन की ओर से हो रहे सीमा के लगातार उल्लंघन पर संयम बरता जा रहा है लेकिन ताइवान की सेना जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है।
किशिदा ने कहा, क्षेत्रीय शांति को खतरा
ताइवान ही नहीं जापान के हातेरूमा इकोनोमिक जोन में भी चीन ने पांच मिसाइलें बीते 48 घंटों में दागी हैं। जापान ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा पर हमला बताते इस पर कड़ा विरोध जताया है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने फूजियान क्षेत्र में भी चार चीनी मिसाइलें गिरने की आशंका जताई है। जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने कहा है कि चीन के इस व्यापक सैन्य अभ्यास का मतलब है कि ताइवान खतरे में हैं और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता भी खतरे में है।
पर्यटक नजारे की बना रहे वीडियो फिल्म
ताइवान पहुंचे पर्यटक ताइवान स्ट्रेट के नीले पानी में चल रही सैन्य गतिविधियों को दूरबीन के जरिये देख रहे हैं। आकाश में उड़ने वाले लड़ाकू विमानों के चीन या ताइवान का होने का अंदाजा लगाकर उनके वीडियो बना रहे हैं या फोटो ले रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर वे ताइवान के साथ होने के संदेश भी पोस्ट कर रहे हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...