वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू श्ोयर बाजारों में बीते पांच दिनों से जारी गिरावट गुरुवार को थम गई। बैंकिग, ऊर्जा व वित्तीय शेयरों में खरीदारी की बदौलत प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 78.94 अंकों की तेजी के साथ 57,634.84 पर बंद हुआ। हालांकि, दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 57,887.46 अंकों के उच्चतम और 57,158.69 अंकों के निम्नतम स्तर तक पहुंचा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 13.45 अंक बढ़कर 16,985.60 अंक पर बंद हुआ।
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा का कहना है कि छोटी अवधि में वैश्विक घटनाक्रमों का बाजार पर असर रहेगा, जिससे घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस समय घरेलू बाजार महत्वपूर्ण निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रहे हैं। एक छोटी सी सकारात्मक घटना से बाजारों में बड़ा सुधार आ सकता है।
गुरुवार को अदाणी समूह की सूचीबद्ध कुल 10 में से छह कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें से अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में अपर सर्किट लगा। वहीं, बैंकिंग संकट के बीच यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ईसीबी) ने महंगाई पर अंकुश के लिए ब्याज दरों में 50 आधार अंक या आधा प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब बैंक की ब्याज दर तीन प्रतिशत से बढ़कर 3.50 प्रतिशत हो गई है।
वित्तीय बाजार की उथल-पुथल से अच्छी तरह निपट सकता है भारत कोटक
कोटक महिद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने गुरुवार को कहा कि भारत वैश्विक वित्तीय बाजार में जारी मौजूदा उथल-पुथल से अच्छी तरह निपट सकता है और इससे बाहर आ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ते कच्चे तेल का लाभ मिलेगा और 2023-24 में भारत का चालू खाता घाटा (सीएडी) घटकर दो प्रतिशत से नीचे आने की उम्मीद है। कोटक ने एक ट्वीट में कहा कि सस्ते कच्चे तेल के चलते चालू वित्त वर्ष (2023) में भी भारत का चालू खाता घाटा 2.5 प्रतिशत से कम रह सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...