Google Analytics Meta Pixel मप्र में हत्या के आरोपी भाजपा नेता का पांच मंजिला होटल विस्फोट से किया जमींदोज - Ekhabri.com

मप्र में हत्या के आरोपी भाजपा नेता का पांच मंजिला होटल विस्फोट से किया जमींदोज

मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर हत्या के आरोपी भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता का पांच मंजिला होटल जिला प्रशासन की टीम ने विस्फोट से जमींदोज कर दिया। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मिश्रीचंद व उसके दो भाइयों पर गत 22 दिसंबर, 2022 को चुनावी रंजिश में निर्दलीय पार्षद के भतीजे जगदीश यादव की जीप से रौंदकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद से तीनों फरार हैं। भाजपा ने मिश्रीचंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं, पुलिस ने तीनों आरोपितों पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

 

 

जिला प्रशासन ने आरोपितों के होटल को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस देने के बाद मंगलवार को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। सुबह 10 बजे पहले बुलडोजर से होटल के कुछ हिस्से को गिराया गया। इसके पिलर नजर आने पर विस्फोटक बांधा गया। इस बीच होटल मालिक वकील चंद की पत्नी विनीता गुप्ता सहित स्वजन प्रशासनिक अधिकारियों को कागजात दिखाते रहे।

 

 

इसी दौरान गुप्ता परिवार ने होटल तोड़ने की कार्रवाई पर स्टे के लिए द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शिवबालक साहू के यहां आवेदन लगाया था, जो सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया गया। इंदौर से बुलाई गई विशेषज्ञों की टीम ने होटल के सभी पिलरों पर 60 डायनामाइट फिट किए, लेकिन पहली बार में केवल दो डाइनामाइट ही ब्लास्ट हुए। इस विस्फोट से होटल नहीं गिरा। इसके बाद फिर टीम ने शाम साढ़े सात बजे के बाद दूसरा विस्फोट किया, जिससे पूरा होटल धराशायी हो गया।

 

ये है मामला
गत 22 दिसंबर को चुनावी रंजिश के चलते निर्दलीय पार्षद के भतीजे जगदीश उर्फ जग्गू यादव की हत्या जीप से कुचलकर की गई थी। हत्या के आरोपित भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता और उनके भाई-भतीजों का हत्या की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने लवी गुप्ता, लकी गुप्ता, हनी गुप्ता, आशीष मालवीय व वकीलचंद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, मिश्रीचंद व उसके दो भाई जितेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता फरार हो गए थे। यादव समाज के प्रदर्शन के बाद होटल गिराने की कार्रवाई शुरू की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...