मिस्र में लडकियों को यौन कर्मी बनाने के उसकाने के आरोप में पांच TikTok स्टार्स को दो-दो साल जेल की सजा सुनाई गई है। दरअसल मिस्र में टिकटॉक और इन्स्टाग्राम की मॉडल्स और इन्फ्लुएंसर्स पर कानूनी कार्रवाई जारी है। ऐसे एक मामले में मिस्र की एक अदालत ने 5 टिकटॉक स्टार्स को ‘सार्वजनिक नैतिकता का उल्लंघन’ के आरोप में सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इन लड़कियों ने जो वीडियो और तस्वीरें टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किये थे, वे इस्लाम के मुताबिक जायज नहीं थे। इन्होने काफी चुस्त और कम कपड़े भी पहने हुए थे।
टिकटॉक स्टार हनीन होसाम, मोवाद-अल अधम समेत पांच लड़कियों को 2-2 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इनलोगों ने एक वीडियो बनाया था। इस वीडियों पर कई कट्टरपंथी लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। कोर्ट ने अपने आदेश कहा कि इन लड़कियों ने समाज के नियमों का उल्लंघन किया है। इसके लिए इन्हें सजा दी जानी ज़रूरी है, इस सजा के जरिए ऐसे दूसरे लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है। इन लड़कियों पर 19 हज़ार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।
हनीन होसाम काहिरा यूनिवर्सिटी की एक छात्रा हैं। उन्हें अप्रैल में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें ऐसे वीडियो के लिए गिरफ्तार किया गया, जिसमें वह बाकि लड़कियों को टिकटॉक के जरिए पैसे कमाने के लिए प्रोत्साहित कर रहीं थीं। इस वीडियो में उसने कहा था कि 18 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों को ढाई हज़ार से 3 हज़ार डॉलर प्रतिमाह कमाई का रास्ता बता रहीं हैं। हालांकि मिस्र के कई मानवतावादी और लोकतंत्र समर्थक लोगों ने इन लड़कियों के समर्थन में आवाज भी उठाई है। फिलहाल कोर्ट के फैसले पर कोई असर पड़ता नज़र नहीं आ रहा है।
हनीन ने बताया कि वह सिर्फ लड़कियों को टिकटॉक के जरिए पैसे कमाने के बारे में जागरूक कर रहीं थीं, जबकि पुलिस ने आदालत में उस पर ‘डिजीटल सेक्स वर्कर’ बनाने के लिए लड़कियों को बहकाने का आरोप लगाया है। हनीन की सोशल मीडिया पोस्ट पर भी काफी सारे ट्वीट हैं जिनमें उन पर हमला किया गया है और उनके खिलाफ हिंसक बातें की गई हैं।
इन लडकियों पर आरोप है कि वे इस्लामी और मिस्र की संस्कृति के खिलाफ लड़कियों को भड़काकर वेश्यावृत्ति की तरफ धकेल रहीं थीं। मिस्र में बीते दिनों सोशल मीडिया को लेकर नए कड़े कानून बनाए गए हैं और तभी से पत्रकारों, सोशल मीडिया स्टार्स और सरकार के खिलाफ लिखने वाले लोगों की गिरफ्तारियां जारी हैं। इससे पहले मिस्र की एक बेली डांसर को भी इन्स्टाग्राम पर उत्तेजक कपड़ों में पोस्ट डालने के लिए 3 साल की सजा सुनाई गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...