Google Analytics Meta Pixel बैंकॉक से भारत आ रही फ्लाइट में मारपीट:पैसेंजर ने सेफ्टी रूल नहीं माना, यात्रियों ने पीटा - Ekhabri.com

बैंकॉक से भारत आ रही फ्लाइट में मारपीट:पैसेंजर ने सेफ्टी रूल नहीं माना, यात्रियों ने पीटा

नई दिल्ली- बैंकॉक से भारत आ रही थाई स्माइल एयरवेज की एक उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट की वजह सामने आई है। एयरलाइंस की रिपोर्ट के अनुसार, 37C सीट पर बैठे पैसेंजर की ओर से सेफ्टी रूल नहीं मानने से नाराज दूसरे यात्रियों की उसके साथ कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। उधर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया- थाई स्माइल एयरवेज के विमान में यात्रियों के बीच हाथापाई के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलकाता में पुलिस ने आरोपी यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाई स्माइल एयरवेज ने कहा है कि घटना 26 दिसंबर को थाईलैंड से कोलकाता आ रही फ्लाइट में हुई, जब टेक-ऑफ के समय क्रू ने यात्रियों से अपनी सीटों को सीधा करने के लिए कहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्रियों में से एक 37C सीट पर बैठे पैसेंजर ने यह कहते हुए अपनी सीट एडजस्ट करने से इनकार कर दिया कि उसकी पीठ में दर्द है।

बार-बार अनुरोध के बाद भी सीट सीधी नहीं की
रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रू ने यात्री से बार-बार अनुरोध किया और टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान सीट को सीधा रखने के पीछे के तर्क को भी समझाया। उन्होंने उसे बताया कि आपात स्थिति में, झुकी हुई सीट निकासी को कठिन बना सकती है। इसके अलावा, एक झुकी हुई सीट यात्री के लिए आपातकालीन लैंडिंग के लिए अनुशंसित ब्रेसिंग पोजीशन में आना मुश्किल बना सकती है। इसके बावजूद, यात्री सीट को झुकाकर बैठा रहा। उन्हें यह भी बताया गया कि यदि उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया तो कैप्टन को बताना पड़ेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्री ने क्रू से कहा कि वे कैप्टन को बताने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन वह अपनी सीट को सीधा नहीं करेंगे। जल्द ही, अन्य यात्रियों ने यात्री के बारे में शिकायत करना शुरू कर दिया। उनमें से एक की उससे कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें रायपुर सहित पूरा वेदर अपडेट

By User 6 / June 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...