बाबा को प्रिय सावन में अबकी गंगा किनारे भी मेला सजेगा। श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे, कलश-पात्र में जल भरेंगे और सीढ़ियां चढ़कर सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में पहुंच जाएंगे। वैसे सावन में प्रवेश-निकास की सुविधा तो सभी चार द्वारों से रहेगी, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं का आकर्षण गंगा द्वार को लेकर अधिक है। कोरोना काल के कारण बाधित कांवड़ यात्रा भी इस बार शुरू हो रही है।
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का दायरा दो वर्षों में 15 हजार वर्गफीट से 50 हजार वर्गफीट में विस्तारित होकर गंगा तट तक पहुंच गया है। मणिकर्णिका से लेकर ललिता और जलासेन घाट तक धाम के समानांतर एकाकार हो गए हैं। चौड़ा प्लेटफार्म और नाव व बजड़े (बड़ी नाव) से आने के लिए पक्की जेटी भी है। यहां असि व खिड़किया घाट पर वाहन खड़ा कर नाव-बजड़े से सीधे आया जा सकता है। इससे कई किलोमीटर पैदल चलने से मुक्ति तो मिलेगी ही, गंगा स्नान कर गंगाजल भी ले सकेंगे। यहां से मंदिर चौक होते हुए मंदिर में पूर्वी द्वार से प्रवेश्ा पाएंगे। झांकी दर्शन कर इसी गेट से बाहर आएंगे।
इसके अलावा नव्य-भव्य स्वरूप में निखरे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के सड़क से लगे गोदौलिया द्वार यानी गेट नंबर चार पर सर्वाधिक भीड़ होगी। मंदिर चौक होते हुए पूर्वी गेट से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा और पश्चिमी गेट होते हुए गेट नंबर चार से ही निकास होगा। यहां भीड़ बढ़ने पर अगल-बगल के दो द्वारों से प्रवेश दिया जाएगा और निकास गेट नंबर चार से होगा। बांसफाटक की ओर से आने वाले श्रद्धालु ढुंढिराज गेट नंबर एक से प्रवेश कर मुख्य परिसर में पश्चिमी द्वार से प्रवेश पाएंगे, निकास भी इस ओर से ही होगा। सरस्वती फाटक से आने वाले श्रद्धालु यात्री सुविधा केंद्र के जिगजैग हाल से होकर दक्षिणी गेट से मुख्य परिसर में जाएंगे। दर्शन-पूजन के बाद इसी द्वार से वापसी होगी।
14 जुलाई को लग रहा सावन, 18 को पहला सोमवार
सावन इस बार 14 जुलाई गुरुवार से शुरू हो रहा है। पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ेगा। इसके अलावा 25 जुलाई और एक व आठ अगस्त को सोमवार है। इस दिन बाबा के दर्शन व जलाभिषेक के लिए सर्वाधिक श्रद्धालु आते हैं। 25 जुलाई को प्रदोष पड़ने से यह बेहद पुण्यदायी माना जा रहा है। सावन में ही नौ अगस्त को भौम प्रदोष भी पड़ रहा है जो खास है। सावन
पूर्णिमा 12 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन शिव परिवार की झूलनोत्सव झांकी सजाई जाती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...