पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड बफर के राजस्व गांव शाखोदही में मां से बिछड़ा करीब चार माह का बाघ शावक तालाब के पास बेशरम की झाड़ियों में मिला हैं।बुधवार सुबह बचाव अभियान चलाकर प्रबंधन ने पूरी तरह स्वस्थ शावक को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया है।बीते 24 घंटे से बिछड़े शावक की बाघिन मां को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
आसपास के जंगल में बाघिन के होने का अंदेशा जताया जा रहा है, हालाकि छानबीन के दौरान वन अमल को तालाब के पास बाघिन के पगमार्क या अन्य कोई निशान नहीं मिले हैं।अधिकारियों का कहना है कि यदि गुरूवार सुबह तक बिछड़े शावक की बाघिन मां नहीं मिलती है, तब शावक को कान्हा या वन बिहार भेजने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
पेंच टाइग रिजर्व के डायरेक्टर देवाजे प्रसाद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 11 अप्रैल मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे रूखड़ बफर वन परिक्षेत्र अधिकारी शुभम बडोनिया को मोबाइल पर सूचना मिली कि रजोला बीट के राजस्व गांव साखादेही में ग्रामीणों ने तालाब के पास एक बाघ शावक को देखा है।दोपहर करीब 2.30 बजे वन परिक्षेत्र अधिकारी रूखड़ व वन अमले ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया।बाघ शावक तालाब के पास आईपोमिया (बेशरम) की झाड़ियाें में मौजूद होने पर दोपहर करीब 3.30 बजे पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश सिंह, पेंच मोगली अभयारण्य अधीक्षक आशीष पांडे, वन्यप्राणी चिकित्सक अखिलेश मिश्रा को इसकी सूचना दी गई।ग्रामीणाें की भीड़ एकत्रित होने की संभावना के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस व राजस्व अमले को मौके पर बुलाया गया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी रूखड़ के नेतृत्व में दल गठित कर तालाब के आसपास पूरे इलाके में सघनता से सर्चिंग की गई।किंतु कहीं भी अन्य किसी वयस्क बाघ, बाघिन के पगमार्क या अन्य कोई साक्ष्य नहीं मिले। वन अमला पूरी रात क्षेत्र में निगरानी करने में लगा रहा।तालाब के आसपास कैमरा ट्रेप लगाकर सुबह तक बाघिन के लौटने की प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया गया।सुबह कैमरा ट्रेप में अन्य वयस्क बाघ अथवा बाघिन दिखाई नहीं दिया।जबकि बाघ शावक की मौजूदगी झाड़ियों के बीच पाई गई।
बाघ शावक की सुरक्षा के मद्देनजर 12 अप्रैल बुधवार सुबह 5 बजे तक वन्यप्राणी चिकित्सक की मौजूदगी में वन अमले ने बचाव अभियान प्रारंभ किया।अधिकारियों की मौजूदगी में वन्यप्राणी चिकित्सक ने बाघ शावक को बिना निश्चेत किए जाल की सहायता से स्वस्थ अवस्था में पिंजरे में कैद किया।बाघ शावक पूरी तरह सुरक्षित है, जिसे बाघिन से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...