एक अक्टूबर 2021 से कई नियम बदल जाएंगे और नए नियम लागू भी होंगे। आमलोगों को प्रभावित करने वाले इन नियमों में सैलरी से केवाइसी के नियम भी हैं। एक अक्टूबर से नया ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम लागू हो जाएगा। इसके तहत बैंक और ऑनलाइन पेमेंट प्लेफॉर्म पैसे डेबिट करने से पहले आप से अनुमति लेंगे। साथ ही बैंक और सैलरी से भी जुड़े नियमों में बदलाव से आपकी सैलरी पर भी असर देखने को मिल सकता है। बैंक में अगर आपके पैसे पड़े है तो सावधान हो जाए, क्योंकि इसमें भी बदलाव होंगे।
एक अक्टूबर से कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव किए जाएंगे। New Wage Code Salary Structure के तहत आपके टेक हॉम सैलरी (Take Home Salary) में कमी की जा सकती है। कोड वेज एक्ट 2019 के अनुसार, किसी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कंपनी की लागत के 50 परसेंट से कम नहीं हो सकती है। इस बीच न्यू वेज कोड भी लागू हो सकता है। सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने केवाईसी को अनिवार्य किया था। इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 30 सिंतबर कर दिया गया है। अब निवेशकों के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य होगा।
डिजिटल पेमेंट को और ज्याजा सुरक्षित करने के लिए Additional Factor Authentication (AFA) को लागू किया गया है। ऑनलाइन पेमेंट में ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और डीजिटल अपराध से बचने के लिए AFA का इस्तेमाल किया जाता है। इसके द्वारा एक फ्रेमवर्क तैयार कर निर्देश निर्धारित किए जाते हैं। इसको लागू करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 सिंतबर कर दी गई है। रिर्जव बैंक के नियमों के अनुसार, बैंकों को कोई भी ऑटो पेमेंट करने से पहले ग्राहकों को एक नोटिफिकेशन आएगा और जब ग्राहक उसे अप्रूव करेंगे तभी बैंक अकाउंट से पैसे कटेंगे।










