Google Analytics Meta Pixel FRUIT BENIFITS: कोलेस्ट्रॉल को करना है कम तो खाये ये 5 फल - Ekhabri.com

FRUIT BENIFITS: कोलेस्ट्रॉल को करना है कम तो खाये ये 5 फल

कोलेस्ट्रॉल हमारे ब्लड में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो हार्मोन्स और डाइजेस्टिव एंजाइम बनाने के लिए जरूरी होता है. शरीर में टोटल कोलेस्ट्रॉल 200 mg/dL तक नॉर्मल माना जाता है. जब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नॉर्मल से ज्यादा हो जाए, तो यह हार्ट को होने वाली ब्लड की सप्लाई डिस्टर्ब कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक आ सकता है. यही कारण है कि लोगों को हमेशा अपना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखना चाहिए. आज के जमाने में लाखों की तादाद में लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं. अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि फलों का सही मात्रा में सेवन किया जाए, तो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है.

इन 5 फलों के सेवन से कंट्रोल होगा हाई कोलेस्ट्रॉल

संतरा– अब तक आपने सुना होगा कि विटामिन C से भरपूर संतरा इम्यूनिटी बूस्ट करता है, लेकिन यह हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी वरदान साबित हो सकता है. ईट दिस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कई स्टडीज में यह बात सामने आई है कि संतरे का जूस पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) और टोटल कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है. ऑरेंज जूस से पुरुषों में लो HDL कंसंट्रेशन का खतरा 23 प्रतिशत तक कम हो जाता है. इससे हार्ट हेल्थ भी इंप्रूव होती है.

सेब– आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि अगर रोज एक सेब खाया जाए, तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी यह नियम जरूर अपनाना चाहिए. सेब में सॉल्यूबल फाइबर पेक्टिन की भरपूर मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी हेल्थ को कई फायदे देते है और डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायता करते हैं.

Read Also  स्कूल में कोरोना ब्लास्ट

तरबूज– गर्मियों का फल तरबूज भी लोगों को कई बीमारियों से राहत दिलाता है. यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बेहतरीन फल है. तरबूज में लाइकोपीन पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकता है. तरबूज का जूस भी आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है. आप तरबूज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर सर्दियों में संभव हो तो इसका सेवन सही मात्रा में करना चाहिए.

सूखा आलूबुखारा- आलूबुखारा खाने में बेहद टेस्टी होता है और इसमें पोषक तत्वों का खजाना होता है. सूखा आलूबुखारा खाने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत मिल सकती है. एक स्टडी के अनुसार हर दिन करीब 50 ग्राम सूखे आलूबुखारा खाने से पोस्ट मेनोपॉजल महिलाओं में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है. इससे शरीर की इंफ्लेमेशन कम होती है और एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी बढ़ जाती हैं.

स्ट्रॉबेरी– बेरीज का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है. स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी समेत तमाम बेरीज में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाएं जाते हैं, जिनसे बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है. इसमें फाइबर की भी काफी मात्रा होती है, जिससे हेल्थ को कई फायदे होते हैं. आप मौसम के अनुसार बेरीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...