ऐसी मान्यता है कि गंगाजल से कई रोग-कष्ट दूर हो जाते हैं। एम्स भी गंगा के पानी में मौजूद औषधीय गुणों की खोज में जुटा हुआ है। इसी क्रम में एम्स के माइक्रोबायोलाजी विभाग के डाक्टरों ने गंगा के पानी से ऐसे जीवाणु भोजी बैक्टीरियोफेज को अलग किया है, जो दवा प्रतिरोधक स्यूडोमोनास एरुगिनोसा जैसे घातक जीवाणु को निगल जाता है। एम्स में हुए शोध में यह पाया गया है कि यह बैक्टीरियोफेज दवा प्रतिरोधक स्यूडोमोनास के घातक संक्रमण से बचाव में सक्षम है, इसलिए गंगा के पानी में मिले इस जीवाणु भोजी से दवा प्रतिरोधक स्यूडोमोनास के संक्रमण से बचाव के लिए जीवनरक्षक दवाएं बनाई जा सकती हैं, जो निमोनिया और सेप्सिस (रक्त में संक्रमण)के इलाज में कारगर साबित हो सकती हैं।
एम्स का यह शोध जर्नल आफ एप्लाइड माइक्रोबायोलाजी में प्रकाशित भी हुआ है। एम्स ने इस बैक्टीरियोफेज को एआइआइएमएस-पीए-ए1 नाम दिया है। स्यूडोमोनास के संक्रमण से निमोनिया व सेप्सिस जैसी घातक बीमारी होती है। इसके अलावा, मूत्र नलिका और कहीं भी सर्जरी वाली जगह पर संक्रमण होने का खतरा रहता है। इसके इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं, लेकिन समस्या यह है कि एंटीबायोटिक के बढ़ते दुरुपयोग के कारण स्यूडोमोनास जीवाणु में एंटीबायोटिक के प्रति प्रतिरोधकता उत्पन्न हो चुकी है।
इस वजह से इसके संक्रमण के इलाज में एंटीबायोटिक दवाएं खास असर नहीं कर पाती हैं। ऐसी स्थिति में आइसीयू में भर्ती मरीजों को इसका संक्रमण होने पर डाक्टरों के पास इलाज का खास विकल्प नहीं बचता है। इस वजह से इसका संक्रमण मरीजों के लिए अक्सर जानलेवा भी साबित होता है।
माइक्रोबायोलाजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. रमा चौधरी ने बताया कि एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति विभिन्न जीवाणुओं में बढ़ती प्रतिरोधकता के मद्देनजर इलाज के नए विकल्प तलाश करने की चुनौती बढ़ गई है। बैक्टीरियोफेज दवा प्रतिरोधी रोगाणुओं के खिलाफ प्राकृतिक रोगाणुरोधी एजेंट होते हैं।
इसके मद्देनजर दवा प्रतिरोधी स्यूडोमोनास एरुगिनोसा जीवाणु के खिलाफ गंगा के पानी से बैक्टीरियोफेज ढूंढने के लिए शोध शुरू किया गया था। इसके तहत हरिद्वार, कानपुर, वाराणसी, कोलकाता सहित देश के अलग-अलग पांच जगहों से गंगा जल के नमूने लिए गए। इन नमूनों का लैब में परीक्षण कर एक बैक्टीरियोफेज अलग किया गया और उसके डीएनए की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई। लैब में हुए परीक्षण में यह पाया गया कि इस बैक्टीरियोफेज से दवा प्रतिरोधी स्यूडोमोनास एरुगिनोसा के संक्रमण का इलाज हो सकता है। इसे इंसानों पर कैसे इस्तेमाल किया जाए, अब इसपर शोध किया जाया जाना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...