बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और पुलिस खामोश। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सख्त आदेश का न तो पुलिस की सक्रियता पर कोई असर पड रहा है और न ही अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है। यहां कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को अपहरण कर पांच युवकों ने पिस्टल के बल पर सामुहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं असंवेदनशील बिहार पुलिस ने वारदात के तीन दिन बाद केस दर्ज किया।
जिले के सकरा थाना के पिपरी-सहदुल्लापुर रोड में सोमवार शाम कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को बोलेरो सवार युवकों ने अगवा कर लिया। सुजावलपुर स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के जर्जर कमरे में ले जाकर पिस्टल के बल पर पांच युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता खिड़की के रास्ते भाग कर एनएच पर पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को घर ले गए। परिजन ने इसकी सूचना सकरा थाने को दी। मगर घटना के तीन दिन बाद बुधवार को मामला महिला थाने पहुंचा।
वारदात के अगले दिन मंगलवार को परिजनों ने एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके विपरीत पुलिस ने परिजन को फटकार लगाई। इसका एक ऑडियो परिजन ने पुलिस को दिया है। सकरा थाने के टालमटोल पर घटना के 48 घंटे बाद बुधवार को पीड़िता अपने परिजन के साथ महिला थाने पहुंची। परिजन ने थाने में सामुहिक दुष्कर्म को लेकर आवेदन दिया। इस आधार पर महिला थाने की थानेदार नीरू कुमारी ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।
शिकायत के आधार पर मो. इजहार, आदित्य झा व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मो. इजहार को परिजनों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंपा है। इससे पहले महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया है, जिसकी रिपोर्ट आनी है।
डीएसपी (पूर्वी) मनोज पांडेय ने कहा कि किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला थाने की पुलिस कार्रवाई कर रही है। एक आरोपित गिरफ्तार है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...