मुरादाबाद के हिंदू कालेज में बुर्के में प्रवेश न देने पर छात्राओं ने दिया धरना

उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद के हिंदू कालेज में पहली बार लागू ड्रेस कोड को लेकर बुधवार को अनुशासन तोड़ने की कोशिश की गई। कुछ छात्राओं ने बुर्का पहनकर कालेज में प्रवेश करने का प्रयास किया। रोकने पर वह कालेज के दूसरे गेट को बंद पर धरने पर बैठ गईं और नारेबाजी करने लगीं। उनके सर्मथन में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की। हालांकि शिक्षकों के समझाने के बाद छात्राएं लौट गईं। इससे आधा घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

 

हिंदू कालेज में पहली जनवरी से ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसे सख्ती के साथ लागू भी किया गया है। मुख्य गेट से ड्रेस वाले छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाता है। बुधवार को कुछ छात्राएं बुर्का पहनकर पहुंचीं और कालेज में जाने का प्रयास किया। एक महिला प्रोफेसर ने उन्हें रोककर ड्रेस में आने के लिए कहा। इस पर छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। दूसरा गेट बंद कर वहीं धरने पर बैठ गईं। उनकी प्रोफेसर से भी तीखी नोकझोंक हुई। नारे लगाकर विरोध जताया।

 

 

चीफ प्राक्टर ने भी छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच सछास कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। छात्राओें का कहना था कि वे पहली बार कालेज में बुर्का पहनकर नहीं आई हैं। पहले से बुर्के में आ रही हैं और आगे भी इसी तरह ही आएंगी। आरोप था कि उनसे सड़क पर ही बुर्का उतरवाया जा रहा है, जबकि कालेज स्टाफ का कहना था कि इसके लिए चेंजिग रूम बना हुआ है। प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिह रावत के आने पर सछास की राष्ट्रीय सचिव दुर्गा शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन दिया। इसमें बुर्का पहनकर आने की अनुमति की मांग की गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...