Google Analytics Meta Pixel राज्यपाल ने आकाशवाणी से गोण्डी बोली में समाचार बुलेटिन का किया शुभारंभ - Ekhabri.com

राज्यपाल ने आकाशवाणी से गोण्डी बोली में समाचार बुलेटिन का किया शुभारंभ

भौगोलिक विविधताओं के बीच रेडियो सबसे प्रभावी माध्यम- हरिचंदन

रायपुर-राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन से छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय की प्रमुख बोली गोण्डी में साप्ताहिक समाचार बुलेटिन का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भौगोलिक विविधताओं वाले छत्तीसगढ़ राज्य में रेडियो सबसे प्रभावी माध्यम बना हुआ है।   शुभारंभ समारोह में राज्यपाल ने कहा कि आकाशवाणी द्वारा  राज्य भर में हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में समाचार बुलेटिन प्रसारित किया जा रहा है। ‘हल्बी‘ बोली के पश्चात आज से ‘गोण्डी‘ बोली में साप्ताहिक समाचार बुलेटिन का प्रसारण शुरू किया जा रहा है। अब गोण्डी बोली में ना सिर्फ देश-दुनिया के समाचार सुनने को मिलेंगे बल्कि सरकार आम जनता के हित में कौन सी योजनायें चला रही है और क्या कदम उठा रही है, यह जानकारी भी  मिल सकेगी।  इस कार्यक्रम में प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गौरव द्विवेदी ने वीडियों कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने  आकाशवाणी और दूरदर्शन द्वारा देश के विभिन्न समुदायों की भाषा और बोलियों में कार्यक्रमों और समाचारों को प्रसारित करने तथा नेटर्वक का विस्तार करने की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। आकाशवाणी की महानिदेशक डॉ. वसुधा गुप्ता ने आकाशवाणी की गतिविधियों की जानकारी दी।   गोण्डी बोली में यह साप्ताहिक समाचार बुलेटिन जगदलपुर स्थित आकाशवाणी केन्द्र से हर रविवार शाम साढ़े छह बजे से मीडियम वेव पर 756 किलोहर्ट्ज फ्रिक्वेंसी पर प्रसारित किया जाएगा। इस बुलेटिन को बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों में सुना जा सकेगा।   इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखों, उपसचिव  दीपक अग्रवाल, और प्रसार भारती के विभिन्न ईकाइयों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *