रायपुर। नशे में आरक्षक का हुल्लड़ करना उसके लिए भारी पड़ा। मामला राजधानी का है, जहां एक पार्टी में यह घटना हुई। राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित डाॅल्फिन विला फाॅर्म हाउस में नशे की हालत में हुल्लड़बाजी करने, गाली- गलौच, मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आरक्षक प्रशांत शुक्ला को निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ था।











