Haryana Assembly Election : शैलजा का अपमान, सियासी गुनाहों का पाप, कैसे होगी कांग्रेस की नैया पार?

Haryana Assembly Election: चुनावी माहौल के बीच नेताओं का रैलियां और जनसभाओं को संबोधित करना आम बात है लेकिन किसी राज्य के विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिनों में यात्रा करना पार्टी की स्थिति को दर्शाता है. दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 30 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक हरियाणा विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की. इन बीते दिनों में कांग्रेस सांसद की यह यात्रा अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरी है और अभी इस यात्रा के दो दिन शेष हैं.

 

इस यात्रा का मकसद साफ है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की स्थिति को मजबूत करना लेकिन यात्रा को लेकर जो प्रचार किया जा रहा है और इसकी जमीनी सच्चाई में जमीन-आसमान का फर्क नजर आ रहा है.

 

विजय संकल्प यात्रा का हरियाणा के मतदाताओं पर कितना पड़ेगा प्रभाव

ऐसा लग रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस के पास चुनाव अभियान के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं रह गई है. पार्टी मतदाताओं से क्या कहे, उसकी यह दुविधा दो-दो बार चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की मजबूरी से ही जाहिर हो चुकी है. पहले कांग्रेस ने दिल्ली से एक घोषणापत्र जारी की और फिर जब कांग्रेसी रणनीतिकारों को यह महसूस होने लगा कि बीजेपी का घोषणापत्र तो वोटरों को अभी से अपनी ओर खींच रहा है और वोटर भी उसमें काफी दिलचस्पी ले रहे हैं. तो मजबूरन दूसरा घोषणापत्र चंडीगढ़ से जारी करना पड़ गया.

 

घोषणापत्र में उलझी कांग्रेस

जिस तरह से कांग्रेस घोषणापत्र को लेकर उलझी, उसी तरह से यही लगता है कि राहुल गांधी की यात्रा का मकसद भी वह नहीं है जो सामने से दिखाने की कोशिश हो रही है. क्योंकि ऐसा लगता है कि अमेरिका में राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने को लेकर दिए गए बयान और दलित नेता कुमारी शैलजा को हाशिए पर धकेले जाने को लेकर पार्टी में हाय तौबा है और पार्टी को लगता है कि संकल्प यात्रा निकालकर वो वोटरों की नजरों में अपने सियासी गुनाहों का पाप धो सकती है.

 

दरअसल अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी के बयानों से इतने सारे विवाद खड़े हो गए कि पार्टी को कई मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है.सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस की सबसे बड़ी दलित नेता को पहले तो अपमानित किया गया और जब वह प्रचार अभियान से गायब हो गई तब कांग्रेसियों का माथा ठनका शुरू हुआ तो सब जाग गए. इसलिए पार्टी संकल्प यात्रा के जरिए इस वास्तविकता से ध्यान हटाने के लिए लोगों की आंखों में धूल झोंकने की अपनी कोशिशों से बाज नहीं आ रही है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *