Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 520 नए स्वास्थ्यकर्मियों को मिली नियुक्ति - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 520 नए स्वास्थ्यकर्मियों को मिली नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों में नवनियुक्त 520 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ये कर्मचारी प्रदेश के 14 जिलों में अपनी सेवाएं देंगे। इन नियुक्तियों से विशेष रूप से जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव हैं। सरकार का प्रयास है कि शहरों के साथ-साथ गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

 

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और उनके परिजन स्वास्थ्यकर्मियों से बड़ी उम्मीद रखते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की जिम्मेदारी केवल सरकारी ड्यूटी तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों के प्रति अच्छा व्यवहार, तत्परता और सेवाभाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने कहा कि रोगियों की सेवा पुण्य का कार्य है। नवनियुक्त कर्मचारी अपनी नौकरी को जनसेवा का अवसर मानते हुए समर्पण और संवेदनशीलता के साथ काम करें। उनके व्यवहार और कार्यशैली से मरीजों तथा उनके परिजनों का स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा।

Read Also  बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री का सख्त संदेश, सेवादारों को लगाई फटकार

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण से ही विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। राज्य सरकार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और स्वास्थ्य विभाग में मानव संसाधन बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को जरूरत के समय सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है।

 

# स्टाफ नर्स से लेकर वार्ड आया तक 520 पदों पर नियुक्ति

 

स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों में कुल 520 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इनमें स्टाफ नर्स के 208, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष के 95, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के 94, फार्मासिस्ट के 25, वार्ड बॉय के 50 और वार्ड आया के 48 पद शामिल हैं।

 

नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों की पदस्थापना प्रदेश के 14 जिलों में की जाएगी। इससे संबंधित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए जरूरी कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में इन कर्मचारियों की पदस्थापना होगी, उनमें अधिकांश जनजातीय बहुल क्षेत्र हैं। ऐसे क्षेत्रों में स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार आम लोगों तक उपचार की पहुंच बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने कहा कि भौगोलिक दूरी किसी भी नागरिक के लिए बेहतर इलाज प्राप्त करने में बाधा नहीं बननी चाहिए। दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में तैनात स्वास्थ्यकर्मी सरकार और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कर्मचारियों से स्थानीय लोगों के विश्वास पर खरा उतरने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Read Also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

 

# पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को मिल रहे अवसर: स्वास्थ्य मंत्री

 

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 520 कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदों पर जरूरत के अनुसार आगे भी भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से अनुशासन, निष्ठा और सेवाभाव के साथ कार्य करने की अपील की।

 

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं संजीव झा सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और नवनियुक्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *