Google Analytics Meta Pixel केरल में उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त - Ekhabri.com

केरल में उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त

केरल में कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) स्थित एन्क्लेव से उड़ान भरने के ठीक बाद रविवार को तटरक्षक बल का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लेकिन पायलट की सूझबूझ से उसमें सवार तीन लोगों की जान बच गई। आईसीजी ने बताया, “उड़ान जांच से पहले हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड(एचएएल) और आईसीजी की टीम ने हेलीकाप्टर की जमीन पर गहन जांच की थी और सभी मानकों को संतोषजनक पाया था।”

 

 

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने बताया कि कोच्चि से परिचालित एएलएच एमके-आईआईआई हेलीकाप्टर सीजी 855 ने सीआईएएल एन्क्लेव से अपराह्न 12 बजकर 25 मिनट पर “मरम्मत बाद के बाद स्थिति परखने” के लिए उड़ान भरी। उड़ान भरने के बाद जब हेलीकाप्टर 30-40 फुट की ऊंचाई पर गया तभी पायलट ने उस पर से नियंत्रण खो दिया। हालांकि पायलट ने “उत्कृष्ट पेशेवर कौशल और सूझबूझ का परिचय” देते हुए न्यूनतम नियंत्रण प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की और हेलीकाप्टर को हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से दूर ले गया।

 

 

 

 

एक बयान में कहा गया है, “उड़ान के तुरंत बाद जब सीजी 855 हेलीकाप्टर जमीन से 30 से 40 फुट की ऊंचाई पर था तब उसका साइकलिक नियंत्रण (हेलीकाप्टर की ऊंचाई पर सामने की उड़ान को नियंत्रित करने वाला उपकरण) काम नहीं कर रहा था।” पायलट ने “यथासंभव हेलीकाप्टर को जमीन पर सुरक्षित उतारने” का प्रयास किया ताकि उसमें सवार तीन लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है। हेलीकाप्टर के रोटर और एयरफ्रेम क्षतिग्रस्त हुए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

इस बीच, सीआईएएल ने बताया कि तटरक्षक बल के हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो घंटे तक विमानों का परिचालन स्थगित रहा। सीआईएएल ने एक बयान में कहा, “हेलीकाप्टर को परिचालन क्षेत्र से दोपहर दो बजे के आसपास हटा दिया गया और सुरक्षा निरीक्षण के बाद रनवे को काफी हद तक साफ कर दिया गया है तथा इस पर उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *