छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम मामले में पति के पक्ष में फैसला सुनाते हुए तलाक का आदेश दिया है। फैमिली कोर्ट ने भी पहले पति का आवेदन स्वीकार कर तलाक का आदेश पारित किया था, जिसे अब हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि मानसिक क्रूरता के आधार पर तलाक उचित था और पत्नी को 5 लाख रुपए का स्थायी गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया।
मुंगेली जिले के नवागांव निवासी सोनिया जांगड़े का विवाह बीरभान सिंह जांगड़े से 2 मई 2017 को हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पति के अनुसार, विवाह के शुरुआती छह माह तक पत्नी का व्यवहार सामान्य था, लेकिन उसके बाद वह पिता के घर चली गई और ससुराल में विवादों का सिलसिला शुरू हो गया।
पति ने कोर्ट में आरोप लगाया कि पत्नी ने घरेलू हिंसा का झूठा मामला दर्ज करवाया और ससुरालवालों से अलग रहने का दबाव डाला। इसके बाद फैमिली कोर्ट ने तलाक का आदेश पारित किया। इस निर्णय को चुनौती देते हुए सोनिया ने हाईकोर्ट में अपील की, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।
हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच ने कहा कि पति ने यह साबित किया है कि पत्नी ने मानसिक क्रूरता की है, जो तलाक का उचित कारण है। कोर्ट ने तलाक की डिक्री को न्यायसंगत माना और पत्नी को भरण-पोषण के रूप में स्थायी गुजारा भत्ता 5 लाख रुपए एकमुश्त देने का आदेश दिया।
सोनिया पिछले 5 सालों से पति से अलग रह रही थी। 15-20 दिन में वह घर से बाहर मायके जाने की जिद करती थी। 2019 में वह स्थायी रूप से अपने पिता के घर नवागांव चली गई, जहां 15 अप्रैल 2019 से वह रह रही थी। पति द्वारा वापस लाने की कोशिश करने पर पत्नी ने इंकार कर दिया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...