Google Analytics Meta Pixel पति पत्नी की लड़ाई का हाई वोल्टेज ड्रामा, बिजली लाइन के टावर में चढ़ा युवक - Ekhabri.com

पति पत्नी की लड़ाई का हाई वोल्टेज ड्रामा, बिजली लाइन के टावर में चढ़ा युवक

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शनिवार को पत्नी से विवाद के बाद नशे में पति का हाईवोल्टेज ड्रामा नजर आया, वह नाराजगी में बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 150 फीट की ऊंचाई पर करीब 2 घंटों तक बैठा रहा। जब आसपास के लोग उसे देखे तो हड़कप मच गए, सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।

 

 

जानकारी मिली है कि युवक का नाम संतोष कोर्राम है। वह नशे का आदी है, करीब दो साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने अपनी साली से दूसरी शादी कर ली। संतोष मजदूरी करता है। समझाइश के बाद उसने दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाने की बात कही। घटना कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक डोंगरीपारा निवासी संतोष कोर्राम का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकला और पास ही स्थित हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही तहसीलदार मनोज रावटे के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संतोष कोर्राम टावर पर काफी ऊंचाई पर था, इसलिए टीम ने बिना जल्दबाजी के उससे बातचीत शुरू की। अधिकारियों ने उसे शांत रहने और सुरक्षित नीचे आने के लिए समझाया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी संतोष कोर्राम से बातचीत कर किसी तरह का गलत कदम नहीं उठाने की अपील की। काफी देर तक समझाने के बाद संतोष कोर्राम नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। पुलिस और राजस्व टीम की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

Read Also  पटाखों का शोर आपके पालतू जानवर के लिए खतरनाक, ये है सेफ्टी टिप्स

 

संतोष कोर्राम के सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस, प्रशासन और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने संतोष कोर्राम को भविष्य में इस तरह का कदम नहीं उठाने और विवाद होने पर बातचीत से समस्या का समाधान करने की समझाइश दी। तहसीलदार मनोज रावटे ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद संतोष कोर्राम टावर पर चढ़ गया था। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने समझाइश देकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *