पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू युवती की सरेआम हत्या कर दी गई। आरोपित युवती का धर्मांतरण करा उससे शादी करना चाहता था। वारदात से गुस्साए पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैैं।
फ्राइडे टाइम्स समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, वारदात रोही, सुक्कुर की है। 18 वर्षीय पूजा ओड के अपहरण की कोशिश की गई और जब उसने विरोध किया तो सरेआम उसे गोली मार दी गई। आइएएनएस ने डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपित की पहचान वाहिद बक्स लाश्ारी के रूप में हुई है। वह पूजा का इस्लाम में धर्मांतरण करा उससे शादी करना चाहता था। वारदात के दिन लाशरी घोटकी स्थित पूजा के घर में घुस गया और उसके अपहरण का प्रयास करने लगा। लाशरी, पूजा को खींचते हुए गली तक ले आया, लेकिन युवती ने विरोध जारी रखा। इससे गुस्साए लाशरी ने पूजा को सरेआम गोली मार दी। पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।
वारदात से गुस्साए पूजा के स्वजन ने धरना-प्रदर्शन कर हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। टि्वटर पर हैशटैग ‘जस्टिस फार पूजा” ट्रेंड कर रहा है। यूजर का कहना है कि अगर आज पूजा के हत्यारोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कल किसी और पूजा की हत्या होगी।
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू, सिख व ईसाई आदि समुदायों का बुरा हाल है। उनकी महिलाओं और लड़कियों का अक्सर बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोग अपहरण करके जबरन धर्मांतरण करवा देते हैैं और शादी कर लेते हैैं। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने कई बार पाकिस्तान सरकार से अल्पसंख्यकों की बहू-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय 1.60 प्रतिशत है, जबकि सिंध प्रांत में 6.51 प्रतिशत।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...