Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, 400 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, 400 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव में खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन, एकाग्रता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की पहचान खेल नगरी के रूप में है और यहां की खेल प्रतिभाओं ने प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है।

 

उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकाग्रता होती है। खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह केंद्रित और अनुशासित रहकर अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

 

अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां विभिन्न खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कबड्डी में एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली संजू देवी का उल्लेख किया। संजू देवी बिलासपुर की बहतराई कबड्डी अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।

 

उन्होंने जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य छत्तीसगढ़ की गीता यादव और मधु सिदार तथा कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

Read Also  मुख्यमंत्री बघेल युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात

 

छत्तीसगढ़ में पहली बार सरकार प्रायोजित हॉकी लीग

 

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह हॉकी लीग 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होगी। लीग के लिए करीब 400 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जबकि पहले दिन के ट्रायल में 223 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

 

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह टीमों का गठन किया जाएगा। राजनांदगांव की टीम का नाम यहां की पहचान संस्कारधानी के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की सांस्कृतिक और स्थानीय पहचान को भी टीमों के नाम से जोड़ा गया है। हॉकी लीग के माध्यम से छत्तीसगढ़ की स्थानीय संस्कृति और पहचान को भी विशेष महत्व दिया जाएगा।

 

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर

 

अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलो इंडिया सहित विभिन्न माध्यमों से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य में आर्थिक विकास के साथ खेल सहित हर क्षेत्र में प्रगति जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि भारत को खेल के क्षेत्र में भी दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में भी खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, अवसर और मंच उपलब्ध कराने की दिशा में योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में वड़नगर-वाराणसी सेवा संकल्प अभियान यात्रा के तहत राजनांदगांव पहुंचे बाइकर्स का जोरदार स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के वड़नगर से शुरू हुई यह सेवा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली से जुड़ी है। उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Read Also  विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

 

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि वड़नगर से वाराणसी तक की सेवा यात्रा सेवा, आस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है। उन्होंने यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में यात्राओं का विशेष महत्व रहा है। सेवा और सद्भावना के उद्देश्य से निकली यह यात्रा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा रही है।

 

उन्होंने यात्रियों को मां बम्लेश्वरी सहित छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया तथा यात्रा की सफलता की कामना की। उन्होंने युवाओं और खिलाड़ियों से संवाद करते हुए अपने अनुभव साझा करने और सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने भी युवाओं और खिलाड़ियों को संबोधित किया। सेवा संकल्प यात्रा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद राजेश शुक्ला, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, कोमल सिंह राजपूत, सौरभ कोठारी और गीता साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और युवा मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *