मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में नरसिंहपुर निवासी 2018 बैच की आइएएस अधिकारी तपस्या परिहार का विवाह आइएफएस गर्वित गंगवार के साथ हुआ। इस विवाहोत्सव में तपस्या ने सभी को हैरान कर देने वाला कदम उठाया। पिता जब उनका कन्यादान करने पहुंचे तो उन्होंने उनको रोक दिया। बोलीं कि मैं दान करने की चीज नहीं, आपकी बेटी हूं पापा। तपस्या के इन शब्दों ने एक पल के लिए घराती और बराती सभी को अचरज में डाल दिया, लेकिन सभी को जब इसका मर्म समझ में आया तो उनकी आंखें नम हो गईं।
लगन के अंतिम चरण में जब पिता विश्वास परिहार कन्यादान करने की रस्म करने लगे तो बेटी तपस्या ने ये कहकर उन्हें रोक दिया कि -‘पापा मैं आपकी बेटी हूं और हमेशा रहूंगी। मैं कोई दान की चीज नहीं हूं।” कहा कि जब दो परिवार एक हो रहे हैं, तो ऐसे में दान की कोई बात ही नहीं आनी चाहिए। ये सुनकर पिता भी भावविभोर हो उठे, उन्होंने बेटी को गले लगा लिया। ये नजारा इतना मार्मिक था कि वहां मौजूद हर किसी की आंखें छलक उठीं। दूल्हा बने गर्वित गंगवार ने भी अपनी भावी पत्नी की भावनाओं का सम्मान किया।
कन्यादान बेटियों को उनके अधिकारों से वंचित करने की रस्म
आइएएस तपस्या के पिता विश्वास परिहार ने बेटी के इस कदम का मर्म समझाते हुए कहा कि कन्यादान जैसी रस्में समाज में पुरुष प्रधानता को स्थापित करने वाली हैं। इस तरह की रस्में अमूमन बेटियों का अधिकार उनके घर से छीन लेती हैं।
सारे बदलाव हम ही क्यों करें
तपस्या का कहना है कि शादी के बाद पति की उम्र बढ़ाने के लिए महिला को मंगलसूत्र, बिछिया पहनना पड़ता है, मांग भरनी पड़ती है। शादी के बाद सरनेम भी हमारा (लड़कियों का) ही बदलता है। तपस्या ने कहा कि उक्त सारी चीजें उन्हें शुरुआती जीवन से ही पसंद नहीं थीं। इसलिए उन्होंने अपना कन्यादान नहीं होने दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 17, 2026 /
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...