छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र समेत 20 विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण का मतदान के बीच नक्सलियों के बिछाए आईईडी की चपेट में आने से कोबरा का एक जवान घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं, सुकमा के कोंटा थाना क्षेत्र में मतदाताओं को रोकने के प्रयास में नक्सलियों ने बीजीएल दागे। इस दौरान पुलिस की ओर भी जवाबी फायरिंग की गई। इसके अलावा टोंडामर्का इलाके में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।










