अगर आपको है शुगर और ब्लडप्रेशर तो खाइये यह सब्जी

रायपुर। भारत में शुगर और ब्लडप्रेशर की बीमारी आम हो चली है। अनियमित खानपान के चलते अधिकांश लोगों में इस बीमारी ने घर कर लिया है। ज्यादा तवान लो तो ब्लडप्रेशर बौर ज्यादा मीठा खा लो तो शुगर की बीमारी होना निश्चित है। पर अब चिंता करने की कोई बात नहीं है। आपके घर में ही इसकी दवा भी है। हम बात करर हे हैं, परवल की। जो हर मौसम में पायी जाने वाली सब्जी है, जो हर जगह, हर समय व हर मौसम बाजार में उपलब्ध है। इसका सेवन कर डायबिटीज जैसी बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसमें बहुत से विटामिन्स, मिनिरल्स पाए जाते हैं जो इसे हमारी सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी बना देते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी1, बी2, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका उपयोग मूत्र संबंधी समस्याओं और मधुमेह के इलाज में मुख्य रूप से किया जाता है। इसके अलावा इसे कब्ज, स्किन प्रॉब्लम, पाचन संबंधित प्रॉब्लम, एजिंग, पीलिया आदि के नियंत्रण में भी उपयोग में लाया जाता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिकी विज्ञान विभाग के प्रो. केएन उत्तम के निर्देशन में शोध छात्रा श्वेता शर्मा, छवि बरन, आराधना त्रिपाठी, आरती जायसवाल, अभिसारिका भारती तथा ऐश्वर्य अवस्थी ने परवल में उपस्थित तत्वों की जांच की। उन्होंने पाया कि परवल में सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैग्नीज, लोहा, टिटैनियम, कैल्शियम के साथ-साथ स्र5ोमियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं।
-डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को नियंत्रित करने में कारगर
इन तत्वों के कारण परवल डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को नियंत्रित करने में कारगर है। इस आशय का शोध पत्र टेलर एवं फ्रांसिस द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘एनालिटिकल लेटरÓ में विचाराधीन है। 16-18 नवंबर को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में इस शोध से प्राप्त परिणामों को की जानकारी साझा करने के लिए बुलाए गए हैं।
शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है परवल
परवल में क्रोमियम पर्याप्त मात्रा में होता है। क्रोमियम की मात्रा अधिक होने के कारण यह पित्ताशय में उपस्थित इंसुलिन को सक्रिय कर शरीर में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है।
परवल में उपस्थित सोडियम और पोटेशियम शरीर में पानी के स्तर, कोशिकाओं व रक्तचाप के कार्य को भी सुचारू रूप से संचालित करता है। कैल्शियम शारीरिक सौंदर्य व हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक है। परवल में उपस्थित मैग्नीज व मैग्नीशियम शरीर में आलस्य, रक्तदाब, अनिद्रा जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायक होते हैं।
खून की सफाई करता है
ब्लड प्यूरीफाई करने में यह बहुत उपयोगी माना जाता है।आयुर्वेद के अनुसार, यह हमारे शरीर के ब्लड को साफ करने में मदद करता है और स्किन की देखभाल करता है। दरअसल शरीर में खून की सफाई होना बहुत ही जरूरी है जिससे कई तरह की बीमारियों से हमारा बचाव होता है। ऐसे में परवल ब्लड को साफ तो करता ही है, आपके रक्त प्रवाह को भी ठीक रखता है।
फ्री रेडिकल्स के अणुओं को नियंत्रित रखता है
परवल में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन ए और सी मौजूद होता है जो फ्री रेडिकल्स के अणुओं को नियंत्रित रखता है और एजिंग की प्रक्रिया को कम कर देता है।
ब्लड शुगर करे नियंत्रित
हालांकि ब्लड शुगर एक लाइफ स्टाइल और वंशानुगत से जुड़ी बिमारी है लेकिन खान पान में बदलाव लाकर आप इसे कंट्रोल में रख सकते हैं। जब भी आप परवल बनाते हैं तो इसके बीज को ना फेकें। परवल को अपने भोजन में रेग्युलरली शामिल करें, यह आपके ब्लड शूगर के लेवल को नियंत्रण में रखेगा।
कैलोरी कम, फाइबर भरपूर
परवल में कैलोरी बहुत ही कम होती है और फाइबर भी भरपूर होता है. ऐसे में अगर आप नियमित परवल का सेवन करते हैं तो यह आपके वजन को बढ़ाएगा नहीं. यह आपके पेट को भी भरा रखता है जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती. यह फूड क्रेविंग को भी कम करता है.
फ्लू और ठंड से आपको दूर रखता है
आयुर्वेद के अनुसार परवल आपके इम्यूनिटी को बढ़ाता है. यह बदलते मौसम में होने वाले फ्लू और ठंड से आपको दूर रखता है।
पाचनतंत्र में सुधार करता है
लिवर के लिए परवल फायदेमंद है इसलिए यह पीलिया के इलाज में भी काफी काम आता है। यह लिवर की कार्य क्षमता को बढ़ाता है और पाचनतंत्र में सुधार करता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...