Google Analytics Meta Pixel अवैध रेत उत्खनन: फिर सक्रिय हुए ठेकेदार राजनीतिक पार्टी भी सहयोग में नजर आ रही - Ekhabri.com

अवैध रेत उत्खनन: फिर सक्रिय हुए ठेकेदार राजनीतिक पार्टी भी सहयोग में नजर आ रही

रायपुर। अवैध रेत उत्खनन को लेकर ठेकेदार व उसके कर्मचारी फिर एक बार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। काम शुरू करने से पहले ग्रामीण व कुछ लोग मान मनवौल के चक्कर में इधर-उधर घूम रहे हैं। वहीं कुछ राजनीतिक पार्टी भी रेत ठेकेदार सहयोग में नजर आ रही हंै। विदित हो कि भानुप्रतापपुर एवं दुगुर्कोंदल ब्लाक अवैध रेत उत्खनन व भण्डार के लिए कांकेर जिले में सुर्खियों में बना रहा है। इस क्षेत्र में पूरे वर्ष रेत भण्डार व अवैध उत्खनन का काम चलता रहता है। हालांकि हो हल्ला व समाचार प्रकाशन होने से कुछ दिनों विराम जरूर लग जाता है वहीं माहौल ठंडा होते देख भी रेत ठेकेदार व उनके एजेंट के द्वारा काम शुरू करने के लिए ग्रामीण व कुछ लोगों को अपने स्तर पर लालच दिखाते हुए मानने की कोशिश में लग जाते हैं।बता दें कि भानुप्रतापपुर व दुगुर्कोंदल नदी क्षेत्र के पास ही ठेकेदार के द्वारा रेत भंडारण की स्वीकृति होने की बात कहते हुए भी मात्रा से अधिक भंडारण व परिवहन का काम किया जाता रहा है। चवेला घाट व चेमल व चिहरो इसके लिए प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र की बात करें तो यहां की रेत साफ व बारीक होने के कारण रेत की डिमांड दूर-दूर तक है। यानि प्रदेश व बाहर प्रदेश में अच्छी कीमत में आसानी से बिक जाती है। यही कारण है कि क्षेत्र से रेत परिवहन के कार्य में कई ठेकेदार काम करने के लिए लगे रहते हंै।
रेत ठेकेदार का राजनीतिक सहयोग
विदित हो कि रेत ठेकेदार को यहां राजनीतिक स्पोट व सहयोग मिलने से भी करीबी व चेहते ठेकेदारों को आसानी से काम मिल जाता है। गौरतलब हो कि भंडारण हो या फिर रेत परिवहन शासन के द्वारा रॉयल्टी निर्धारित की गई है, लेकिन ठेकेदार के द्वारा बिना रॉयल्टी व एक ही रायल्टी दस्तावेज के माध्यम से सैकड़ों ट्रिप रेत परिवहन कर शासन को मिलने वाली राशि का भी बंदरबांट किया जाता है।
जिला खनिज अधिकारी की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में
अभी तक देखा जाए तो अवैध रेत उत्खनन को लेकर ठेकेदार व उनके एजेंटों के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई खनिज विभाग के द्वारा नहीं की गई है,जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अवैध रेत उत्खनन के कार्य में खनिज विभाग का भी बड़ा हाथ है। जिला खनिज अधिकारी प्रमोद नायक न ही कभी फोन उठाते है ंऔर न ही अवैध रेत उत्खनन कर कार्रवाई की जाती है। विभाग का भरपूर सहयोग होने के कारण ठेकेदार अवैध रेत उत्खनन के कार्य को बेधड़क होकर अंजाम देने में लगे हुए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...